फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

सिर्फ दस मिनट में पढ़िए देश दुनिया की दस बड़ी खबरें

Sun, 02 Feb 2014 01:30 PM IST
Updated Sun, 02 Feb 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान मिल गई है। हरीश रावत प्रदेश्ा के 14 साल में आठवें मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी देहरादून में विधानमंडल की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने हरीश रावत के नाम पर मुहर लगाई।

मुख्यमंत्री पद पर सोनिया गांधी की मुहर के बाद हरीश रावत राजभवन पहुंच गए हैं जहां वो शपथ लेंगे।

सपा नेता दंगा पीड़‌ितों पर द‌िया व‌िवाद‌ित बयान

top and big news of the day
समाजवादी पार्टी की ओर से मुजफ्फरनगर दंगा पीड़‌ितों के जख्मों पर नमक छ‌िड़कने वाले बयानों का स‌िलस‌िला बंद नहीं हो रहा है। एक के बाद एक सपा नेता, कैंपों में रहने वाले दंगा पीड़‌ितों को लेकर व‌िवाद‌ित बयान दे रहे हैं।

सपा सरकार में खेल मंत्री और गृहस‌च‌िव के व‌िवादित बयान के बाद अब बाहुबली और दागी नेता अतीक अहमद ने आपत्त‌िजनक बयान द‌िया है।

दंगा पीड़‌ितों को राहत पहुंचाने की जगह अपनी बदजुबानी से उनके जख्मों को हरा जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम की भैंसें चोरी, खोजी कुत्ते जुटे

top and big news of the day

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्‍था को लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार भले ही लोगों से चैन की नींद सोने की बात कहे, लेकिन अब अपराधियों और चोरों की मार से उसके अपने मंत्रियों की नींद उड़ने लगी है।

यूपी के कद्दावर मंत्री आजम खां अपने तुनकमिजाजी और बयानों को लेकर तो चर्चाओं में रहते ही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ऐसा कि चर्चा दूर तलक जाएगी।

दरअसल, ऐसी खबर आ रही है कि उनके फार्महाउस पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। जो सामान वह चुरा ले गए, उनमें सोना-चांदी या पैसा नहीं, बल्कि कुछ और है।

विज्ञापन

रामदेव ने कहा बूढ़े हो चुके हैं अन्ना

top and big news of the day

योग गुरु‌ बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार व‌िरोधी आंदोलन के दौरान अपने साथी रहे अन्ना हजारे को बुजुर्ग करार दिया है। रामदेव ने कहा क‌ि अन्ना अब बुजु‌र्ग हो चुके हैं, इसल‌िए उन्हें संन्यास लेना चाह‌िए।

ये पहली बार है जब रामदेव ने अन्ना हजारे पर इस तरह से न‌िशाना साधा है। इससे पहले रामदेव हमेशा अन्ना हजारे का साथ देते रहे हैं और केजरीवाल पर न‌िशाना साधते रहे हैं।

रामदेव ने सारी बातें संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जम्मू में कहीं। योग गुरु रामदेव भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के ल‌िए देशभर में प्रचार करते घूम रहे हैं।

मोदी की पत्नी बोलीं, 17 साल पहले हुई थी शादी

top and big news of the day

जिस शख्स को वह अपना 'पति' कहती हैं, वह भाजपा की ओर से पीएम पद के दावेदार हैं और इस साल ‌राजनीति का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। लेकिन 62 वर्षीय रिटायर्ड स्कूल टीचर जशोदाबेन राजनीति की उठापटक से कोसों दूर सन्नाटे में जिंदगी बसर कर रही हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से जब उनकी शादी हुई, तो वह 17 बरस की थीं और तीन साल के बाद दोनों अलग हो गए। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जशोदाबेन की मासिक पेंशन 14 हजार रुपए हैं और ज्यादातर वक्‍त अपने भाई के साथ रहती हैं।

उनका अधिकतर समय पूजा-पाठ में गुजरता है। अपने रिश्तेदारों से मिलने अहमदाबाद पहुंची जशोदाबेन कई साल बाद मीडिया को दुर्लभ इंटरव्यू देने के लिए राजी हुई, लेकिन तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया।

कंबल बन सकते हैं मोदी के रैली के लिए खतरा

top and big news of the day

मेरठ में 2 फरवरी को होने वाली बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में कंबल एक सबसे बड़ा खतरा बन गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को रैली में कंबल ओढ़कर आने वाले लोगों को लेकर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुजफ्फरनगर दंगों के चलते मोदी की मेरठ रैली को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। रैली स्थल पर सुरक्षा के लिए 2 कमांडो टीम के साथ बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

एडीजी कानून एवं व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया कि पश्चिम यूपी में पिछले कुछ महीनों में जो घटनाक्रम हुआ है उसको मद्देनजर रखते हुए नरेंद्र मोदी की रैली में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सप्ताह भर पहले से ही रैली स्थल पर पीएसी की एक कंपनी कैंप कर रही है। आईजी जोन मेरठ को इस रैली की सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है।

दोस्त की बीवी का क‌िया रेप

top and big news of the day

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पति के दोस्त ने ही घर में घुसकर महिला की अस्मत लूट ली।

शुक्रवार सुबह जब पति लौटा तो पत्नी ने आपबीती सुनाई। दंपति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में गया था। महिला घर में अकेली थी। देर रात महिला के पति का दोस्त उसके घर में जबरन घुस आया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया।

ग्रामीण बैंक में नौकरी का मौका

top and big news of the day

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 212 रिक्तियां जारी की गई हैं।

इन पदों पर भारतीय नागर‌िकों से आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं। पदों में अधिकारी स्केल-I के 26 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 186 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है।

स्केल-I के कर्मचारियों का शुरुआती वेतनमान 29,384 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों का 14,626 रुपये होगा।

युवक जिसका हर जगह पीछा कर रहे हैं सांप

top and big news of the day

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में रहने वाला 22 साल का युवक अनारसिंह। वह अपनी जिंदगी से त्रस्त है। कारण..... वह जहां भी जाता है सांप जैसे पीछा करते हुए उसके साथ चले आते हैं।

सुनने में शायद हैरानी हो लेकिन किसी फिल्मी कहानी की तरह ही अनारसिंह की जिंदगी में हर तरफ सांप ही सांप हैं। उसे कई बार सांप काट चुके हैं। सपने में भी सांप ही सांप दिखाई देते हैं।

इन सापों से परेशान होकर उसके अपना गांव छोड़ दिया लेकिन सांप फिर भी उसका जैसे पीछा कर रहे हैं।

रणजी फाइनलः महाराष्ट्र को बढ़त

top and big news of the day

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में केदार जाधव के शतक के दम पर महाराष्ट्र ने जोरदार वापसी करते हुए कर्नाटक पर बढ़त बना ली है।

महाराष्‍ट्र ने 68 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र को 62 रनों की बढ़त हासिल हो गई है, जबकि उसके पास चार विकेट शेष हैं।

केदार जाधव ने महाराष्ट्र की ओर से शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए शतक लगाया। हालांकि आज का खेल खत्म होने से 14 गेंद पहले वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 135 गेंदों में 112 रन (10 चौका) बनाए।

स्टंप के समय रोहित मोटवानी (3) और श्रीकांत मुंडे (3) खेल रहे थे। कर्नाटक की ओर कप्तान और तेज गेंदबाज विनय कुमार ने चार विकेट झटके। विनय के अलावा श्रेयस गोपाल को भी दो विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed