फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

एक नजर में पढ़िए दिन भर की दस बड़ी खबरें

Fri, 31 Jan 2014 09:01 PM IST
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

लोकसभा चुनावों के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार कराए गए कांग्रेस पार्टी के विज्ञापन किसी ना किसी कारण से लगातार चर्चा में है। ताजा चर्चा कांग्रेस के नए विज्ञापन 'कट्टर सोच नहीं बल्कि युवा जोश' की लड़की हसीबा अमीन की है।

विज्ञापन


विज्ञापन में खुद को कांग्रेस की युवा कार्यकर्ता बताने वाली हसीबा अमीन दरअसल नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं।

हसीबा पिछले दिनों तब बहुत सक्रिय रहीं, जब सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर ने तरुण तेजपाल के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता का नाम ट्विटर पर उजागर कर दिया। हसीबा अमीन ने मधु किश्वर के खिलाफ गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

मोदी से क्यों मिले पवार?

top and big news of the day

मराठी अखबार लोकसत्ता में छपी खबर के मुता‌बिक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की 17 जनवरी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ एक गुप्त बैठक हुई थी।

खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं में इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। अखबार की र‌िपोर्ट के मुताब‌िक मोदी और पवार की इस चर्चा की जानकारी दोनों पार्ट‌ियों के दूसरे बड़े नेताओं को भी नहीं थी।

बीते कुछ द‌िनों से नरेंद्र मोदी को लेकर ए‍नसीपी की ओर से नरमी के संकेत द‌िए जा रहे थे। एनसीपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी के समर्थन में बयान देते रहे हैं।

दागी नेताओं पर केजरीवाल का निशाना

top and big news of the day

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उनकी पार्टी ने गुरुवार को कहा था कि वह 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनावों में दागदार उम्मीदवारों और नेताओं को चुनौती देगी। उसका कहना है कि ये नेता भ्रष्टाचार और राजनीति के अपराधीकरण का प्रतीक बन चुके हैं।

शुक्रवार को केजरीवाल ने अपना हमला और तेज कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने AAP की राष्ट्रीय परिषद में बोलते हुए आज ऐसे नेताओं के नाम सामने रखे, जो उनके मुताबिक भ्रष्ट हैं। और उनकी पार्टी इन नेताओं से मुकाबला करने के लिए खास जोर लगाएगी।

विज्ञापन

केजरीवाल के लिए सोनिया की चिट्ठी

top and big news of the day

भारतीय जनता पार्टी ने अरव‌िंद केजरावाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है क‌ि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को पनपाया है।

भाजपा ने आरोप लगाए क‌ि सोन‌िया गांधी ने 2005 में सरकार को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बाहर तबादला नहीं किया जाए। इन आरोपों की पुष्ट‌ि करते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक पत्र का भी हवाला दिया।

भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि टीम केजरीवाल के एक प्रमुख सिपहसालार माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने 2011 में ही प्रियंका वाड्रा के पति को क्लीन चिट दे दी थी।

0-4 से सीरीज हारे धोनी

top and big news of the day

वेलिंग्टन में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आसानी से हरा दिया। भारत को पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत की पूरी टीम 304 रनों के लक्ष्‍य के जवाब में 49.4 ओवर में ही 216 रन पर सिमट हो गई और उसे 87 रनों से करारी हार मिली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई वनडे सीरीज 0-4 से गंवाई है।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने करियर में पहली बार 0-4 से क्लीन स्वीप का सामना किया। मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली है जबकि एक मैच टाई रहा था।

राहुल की 'गलती' से खुश हो गए मोदी

top and big news of the day

जब से राहुल गांधी का इंटरव्यू हुआ, कांग्रेस परेशान है। इस साक्षात्कार में राहुल ने गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन 84 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए अपनी सरकार का बचाव किया।

यह बयान आया और बवाल मच गया। विरोध-प्रदर्शन हुए। सिख संगठन राहुल से उन नेताओं के नामों का खुलासा करने के लिए कह रहे हैं, जिनकी भूमिका दंगों में रही।

पार्टी का मानना है कि राहुल के बयान के बाद वह गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी पर जो करारा हमला बोल सकती थी, अब वो मुमकिन नहीं रहा है।

भुल्‍लर की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

top and big news of the day

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले के तहत शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकवादी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की फांसी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी।

कोर्ट ने 2002 में भुल्लर को 1993 के दिल्ली बम ब्लास्ट का दोषी मानते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई थी। तभी से उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है।

गौरतलब है कि भुल्लर की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के लिए याचिका दायर कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने भुल्लर की मानसिक बीमारी को देखते हुए उसकी फांसी पर रोक लगाई है।

आप ने शुरू की जनलोकपाल की तैयारी

top and big news of the day

लंबे समय से आम आदमी पार्टी का मुख्य वादा रहा जनलोकपाल ब‌िल पर सत्ता में आने के बाद पार्टी हरकत में आ गई है। द‌िल्ली में जनलोकपाल ब‌िल को लागू करने के ल‌िए पार्टी ने प्रयास शुरू कर द‌िए हैं।

पार्टी की ओर से कहा गया क‌ि कानून मंत्रालय से अभी जनलोकपाल ब‌िल का मसौदा नहीं म‌िल पाया है। इसल‌िए अभी तक इस पर चर्चा नहीं हो पाई।

सत्ता में आने से पहले अरव‌िंद केजरीवाल ने जनता से वादा क‌िया था क‌ि उनकी सरकार अगर सत्ता में आई तो द‌िसंबर में रामलीला मैदान में जनलोकपाल ब‌िल पास कराया जाएगा। लेक‌िन सरकार बनने के एक महीने बाद भी जन लोकपाल ब‌िल को लेकर आम आदमी पार्टी ने ‌स‌िर्फ आश्वासन ही द‌िया।

बिजली कंपनियों के लाइसेंस रद्द करेंगे केजरीवाल?

top and big news of the day

दिल्‍ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली कंपनियों को चेतावनी दी है कि अगर बिजली कंपनियों ने कटौती की तो उसके लाइसेंस रद्द करने पर विचार किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्‍ली ‌की बिजली वितरण कंपनियों के खिलाफ पहले ही कैग ऑडिट का आदेश हो चुका है।

कंपनियां को इस ऑडिट में सहयोग देना चाहिए। इससे जांच जल्दी होकर सच सामने आ सकेगा। केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश में सिर्फ दो ही टाटा और रिलायंस की बिजली वितरण कंपनियां नहीं है। देश में और भी बहुत बिजली वितरण कंपनियां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed