दिन भर की दस बड़ी खबरों का सिंगल न्यूज डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के किशनगंज में सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा हुआ। सोनिया बिहार में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा का उद्घघाटन करने पहुंची थीं।
प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा मचाया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए जमकर कुर्सियां चलाईं और सोनिया के विरोध में नारे लगाए। जब प्रदर्शन हो रहा था, मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हंगामा क्यों किया गया और प्रदर्शनकारी किस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
अब मिलेंगे सब्सिडी वाले 12 गैस सिलेंडर
कैबिनेट ने सब्सिडी वाले सिलिंडरों की संख्या 9 से 12 करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। फरवरी से सरकार के इस निर्णय को लागू किया जाएगा। इस निर्णय को लागू करने पर सरकार पर 5000 करोड़ रुपए को अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
वीरप्पा मोइली ने कहा कि कैबिनेट ने एलपीजी सब्सिडी की रकम सीधे आधार कार्ड से जुडे बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्णय पर फिलहाल रोक लगाई है।
गौरतलब है कि रियायती घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अपील के कुछ ही देर बाद पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने प्रत्येक परिवार के लिए प्रतिवर्ष रियायती सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने की घोषणा कर दी थी।
मुंबई पुलिस कमिश्नर थामेंगे बीजेपी का हाथ!
मीडिया खबरों के मुताबिक कमिश्नर सतपाल सिंह भाजपा के टिकट से अपने गृह प्रदेश यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा आलाकमान के आदेश पर ही सतपाल सिंह को पार्टी में शामिल करने की कवायद शुरू हुई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कमिश्नर सतपाल सिंह की पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ कई बैठक हो चुकी हैं। इन्हीं के आधार पर उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा!
हालांकि आधिकारिक रूप से इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ निजी चैनलों की मानें तो कांग्रेस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही थीं।
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मीटिंग के बाद से ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय हो गई थी।
सीएम ठोक रहे थे अपनी पीठ, तभी मच गया बवाल
आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा अब पुरानी बात हो चली है। कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले प्रशांत भूषण और अपनी पुरानी टिप्पणियों को लेकर कई बार फंसे कुमार विश्वास के संवाददाता सम्मेलन में बवाल मच चुका है।
हालांकि, अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में कुछ खुशकिस्मत रहे थे। लेकिन गुरुवार को जब केजरीवाल जब अपनी एक महीने पुरानी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, तो बखेड़ा हो गया।
अरविंद केजरीवाल जब संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे और कॉन्फ्रेंस अपने अंत की ओर बढ़ती दिख रही थी, तभी एक शख्स जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शुरुआत में समझ नहीं आया कि वह वो कौन है, लेकिन बाद में यह साफ हो गया।
यूपीए को झटका, तेलंगाना बिल खारिज
केंद्र सरकार को करारा झटका देते हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को खारिज कर दिया है।
सदन ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल, 2013 को खारिज करने के लिए मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के प्रस्ताव को ध्वनि मत से समर्थन दे दिया। इसके तुरंत बाद सदन स्थगित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव में कहा गया कि सदन आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल, 2013 को खारिज करता है और राष्ट्रपति से इसे संसद में न भेजने की सिफारिश करता है।
चूंकि बिल आंध्र प्रदेश को बगैर किसी वजह, आधार या सर्वसम्मति के बांटना चाहता है इसलिए इसे संसद में न भेजा जाए।
‘DIG रिश्तेदार हैं, अभी वर्दी उतरवा लेंगे’
शादी में आए नशे में धुत तीन युवकों ने मंगलवार रात जमकर हंगामा काटा। रोकने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जब पुलिस फोर्स उन्हें गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची तो खुद को डीआईजी का रिश्तेदार बता वर्दी उतरवाने का रौब दिखाने लगे।
पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।
25 हजार पदों के लिए जल्द होंगी भर्तियां
केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ के 17 जिलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 25 हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के नये पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले दिनों योजना आयोग को 25 हजार अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव दिया था।
इस आवेदन को योजना आयोग की अनुशंसा पर केन्द ने स्वीकार कर लिया है। राज्य में इस समय लगभग 50 हजार आंगनबाडी केन्द, संचालित हैं।
जानिए गूगल, मोटोरोला और लेनेवो का माजरा
परंतु पिछले दस सालों में कंपनी को न जाने किसकी नजर लग गई और एक हाथ से दूसरे हाथ और तीसरे हाथ में जाने को तैयार है।
अभी कुछ साल पहले ही गूगल ने मोटोरोला को खरीदा था लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि उसने मोटोरोला मोबिलिटी का स्मार्टफोन बिजनेस लेनोवो को 2.9 अरब डॉलर में बेच दिया।
इससे पहले वर्ष 2012 में मोटोरोला को गूगल ने 12.5 अरब डॉलर में खरीदा था। उस समय यह गूगल की सबसे बड़ी डील थी।
क्रिकेट मैदान पर दिखेंगी महिला अंपायर
अब तक आपने क्रिकेट के मैदान पर पुरुषों को अंपायर के रूप में देखा है। लेकिन अब आप महिलाओं को भी अंपायरिंग करते देख सकेंगे।
न्यूजीलैंड की कैथी क्रॉस को आईसीसी ने अपने अंपायरिंग पैनल में शामिल किया है। वह आईसीसी की अंपायरिंग पैनल में शामिल होने वाले पहली महिला अंपायर हैं।
उनका नाम एसोसिएट और संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के वार्षिक आकलन और चयन प्रक्रिया के बाद शामिल किया गया।
उत्तराखंड के सीएम ने दिया इस्तीफा!
उत्तराखंड की मीडिया चल रही खबरों के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हालांकि आधिकारिक रूप से इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ निजी चैनलों की मानें तो कांग्रेस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही थीं।
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मीटिंग के बाद से ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय हो गई थी।