फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top and big news of the day

दिन भर की दस बड़ी खबरों का सिंगल डोज

Sat, 25 Jan 2014 10:26 PM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Top and big news of the day

हाल में उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के शुक्रवार संस्करण में एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल राजनीति की आइटम गर्ल हैं। इस मामले को लेकर काफी बखेड़ा हो गया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने उद्धव ठाकरे के आइटम गर्ल वाले बयान पर अब जवाबी हमला बोला है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत, केजरीवाल से बेहतर प्रशासक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


अंजलि दमानिया ने कहा, "अगर ठाकरे, राखी सावंत का इतना सम्मान करते हैं, तो शिवसेना को विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहिए।"

सोमनाथ भारती ने मीड‌िया से पूछा, मोदी जी ने आपको कितने पैसे दिए?

Top and big news of the day

अफ्रीकन म‌हिलाओं के मामले में महिला आयोग की सख्ती के बाद ‌दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आयोग के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में सोमनाथ भारती ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को कांग्रेस का सदस्य बताया और आयोग पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उनसे इस्तीफे को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वे रिपोर्टर पर ही भड़क गए और उससे पूछ डाला, 'मोदीजी ने आपको कितने पैसे दिए हैं? विवाद के लिए भाजपा को ‌जिम्‍मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है वो गलत है और ये भाजपा की साजिश है।

गणतंत्र द‌िवस समारोह में द‌िल्ली पुल‌िस पर बरसे केजरीवाल

Top and big news of the day

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिल्ली पुलिस को नहीं बख्शा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस पर वे जमकर बरसे।

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने हाल ही में दिए अपने धरने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे कह रहे हैं कि धरना देकर मैंने संविधान का उल्‍लंघन किया।

उन्होंने कहा, 'मैंने संविधान दोबारा पढ़ा, उसमें कहीं भी ये लिखा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री धरना नहीं दे सकता जबकि धारा 144 लगाना संविधान के खिलाफ है।'

विज्ञापन

रोमांच के चरम पर पहुंचकर तीसरा वनडे टाई

Top and big news of the day

भारतीय प्रशसंकों के लिए पिछले दो मैचों की तरह यह मुकाबला भी खत्‍म हो चुका था। 315 रनों का लक्ष्य कर रही टीम इंडिया के आधे बल्लेबाज 150 रन छूने से पहले पवेलियन में लौटकर माथा पकड़े बैठे थे।

धोनी क्रीज पर थे और पहाड़ सा लक्ष्य सामने था। उनके दिमाग में शायद यह भी चल रहा होगा क‌ि सीरीज में लगातार तीसरी हार के बाद वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या सफाई देंगे, क्योंकि इस मैच में कुछ भी नया नहीं दिख रहा था। गलतियां भी नहीं।

टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला, भारतीय गेंदबाजों की बेहिसा‌ब पिटाई के बाद कीवी टीम का 300 रन के पार पहुंचना और जवाब में 150 रनों पर टीम का आउट होकर लौट जाना।

धोनी की सिरदर्दी बहुत थी। लेकिन आज दिन कुछ अलग था। जीत भले न मिली, कम से कम हार भी गले नहीं पड़ी।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के आसार

Top and big news of the day

देश में हुए एक और चुनावी सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव-2014 के चुनाव के दौरान बीजेपी अबतक का अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, जबकि कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

आईबीएन7 और सीएसडीएस के इस सर्वेक्षण में बीजेपी को अकेले 192 से लेकर 210 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 92 से 108 तक सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में एनडीए को 211 से 231 और यूपीए को 107 से 127 सीटें मिलने का अनुमान है। ममता बनर्जी को 20 से 28 और जयललिता और लेफ्ट फ्रेंट को 15 से 23 सीटें मिल सकती हैं।

'56 इंच' पर सपा का नरेंद्र मोदी पर तंज'

Top and big news of the day

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर रैली के दौरान समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को ललकारते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव बनारस में बोल रहे थे और उन्होंने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। उनके हाथ बेगुनाहों के खून से सने हैं।

सपा ने मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोदी की इसी बात का मजाक बनाते हुए सपा ने कहा है कि 56 इंच की छाती वाली बात पर चंबल घाटी के बागी इतराया करते थे, जहां से मुलायम सिंह यादव ताल्लुक रखते हैं।

बैंक में बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करें

Top and big news of the day
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 654 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर भारतीय नागर‌िकों से आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं।

पदों में ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 9 पद, ऑफिसर स्केल-II (सीए) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) के 8 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चरल ऑफिसर) का 1 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 633 पद शामिल हैं।

एक इंजीनियर बना सीबीआई-एफबीआई के ल‌िए बवाल

सीबीआई ने अमेरिका, चीन और रोमानिया की एजेंसियों के साझा ऑपरेशन में देश के चार हैकिंग ठिकानों पर छापेमारी की।

देश में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई में पैसे के लिए दूसरे के एकाउंट और ई-मेल हैक करने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई को शक है कि भारत में बैठे कुछ हैकर्स ने आईपीएल टूर्नामेंट और देश की सुरक्षा से जुड़े लोगों के एकाउंट भी हैक किए हैं।

इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीबीआई के साथ ही इसी तरह की कार्रवाई चीन, अमेरिका और रोमानिया में भी की गई है।

तलाकशुदा महिला से LAW स्टूडेंट ने किया रेप

Top and big news of the day

वसंत विहार इलाके में तलाकशुदा महिला ने लॉ स्टूडेंट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और चार लाख रुपये की ज्वेलरी चुराने का आरोप लगाया है।

वसंत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म, ज्वेलरी चुराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला कटवारिया सराय में किराये पर रहती थी। यहां उसकी मुलाकात बिहार निवासी अभय (25) से हुई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अभय ने उससे एक साल तक संबंध बनाए। तीन-चार महीने पहले वह गायब हो गया।

ब्रिटेन के नागरिक को पाकिस्तान में सजा-ए-मौत

Top and big news of the day
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर की एक अदालत ने सत्तर वर्षीय एक ब्रितानी व्यक्ति को ईशनिंदा क़ानून के तहत मौत की सज़ा सुनाई है।

ख़बरों में कहा गया है कि मुहम्मद असग़र नाम के इस व्यक्ति ने ख़ुद को पैग़ंबर बताते हुए तमाम लोगों को पत्र लिखा था। इस आरोप में मुहम्मद असग़र को साल 2010 में गिरफ़्तार किया गया था।

असग़र के वकीलों ने तर्क दिया कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इस तर्क को ख़ारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed