खबरें फटाफटः 10 मिनट में पढ़िए 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पाए चरमपंथी देवेंदर पाल सिंह भुल्लर की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।
भुल्लर को 10 सितंबर, 1993 को दिल्ली में युवक कांग्रेस के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट के लिए साल 2001 में एक टाडा अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
सरकार ने पहले भुल्लर की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने का विरोध किया था। लेकिन बाद में सरकार ने अपने रुख में नरमी लाते हुए भुल्लर की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सहमति जताई थी।
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अल्वी की हुंकार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है।
चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि सेक्युलर भारत का सपना एक खौफ के साए में है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मैं मोदी को सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ाना चाहता हूं।
राशिद ने पत्र में लिखा है कि सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग वाराणसी से जुड़े हैं। वाराणसी सेक्यूलरिज्म सीखने के लिए सबसे अच्छी जगह है। अगर मुझे वहां भेजा जाता है तो मैं मोदी को सही सबक दे सकूंगा।
वाड्रा ने खरीदी थी 2500 बीघा जमीन, कांग्रेस आफत में
राजस्थान विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक हार से चित हुई कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए लड़खड़ाते हुए खड़ी ही हो पाई थी कि एक झटका और लग गया।
बीकानेर के कलेक्टर ने राज्य सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की अकेले बीकानेर जिले में 2500 बीघा से अधिक जमीन का खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है।
बीकानेर कलेक्टर इस मामले पर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपा तो भाजपा की ओर से इस प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी बात की जा रही है। इस घटना से बीकानेर जिले के किसान अपने-आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
'शहजादे' और 'माताश्री' को सिर्फ सत्ता की चिंता : मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा 'शहजादे' और 'माताश्री' को सिर्फ सत्ता की चिंता है।
सोमवार को मोदी असम के बिश्वनाथ चारियाली में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने केरल के दो मछुआरों की हत्या में आरोपी दो इतालवी नौसैनिकों का मामला उठाते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने ही उन्हें बचने का रास्ता दिया था।
मोदी ने असम के लोगों से भी वादा किया कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी यहां की स्थिति में बदलाव करेगी। जब वे आपको भूल सकते हैं, तो फिर आप उन्हें क्यों याद रखेंगे? कितने समय तक आप उन्हें याद रखेंगे? उन्होंने आगे कहा कि देश के लोग कांग्रेस को सिर्फ हराना ही नहीं चाहते बल्कि उन्हें कड़ी सजा देना चाहते हैं।
मस्जिद और गिरजाघर बचाएगी बीजेपीः राजनाथ्ा सिंह
बीस साल पहले जिस पार्टी के सक्रिय आंदोलन और भागीदारी से अयोध्या की बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी आज आम चुनाव से पहले उसी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मस्जिदों को बचाने का संकल्प लिया है।
उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मस्जिदों और गिरजाघरों की रक्षा करने के लिए आगे आएगी।
बीबीसी हिंदी से एक विशेष बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, “मस्जिद पर भी यदि किसी वर्ग का कोई व्यक्ति आक्रमण करेगा तो भारतीय जनता पार्टी उस मस्जिद की रक्षा के लिए भी आएगी।
एनडीए में शरद पवार के लिए कोई जगह नहीं है : उद्धव
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि एनडीए में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें विश्वास है कि चुनावों के बाद भी इसे उनके समर्थन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने, गोपीनाथ मुंडे, रामदास अठावले और राजू शेट्टी ने एनडीए में पवार को शामिल करने का विरोध किया था और इस तरह इसमें आने का उनका सपना चुनाव से पहले ही टूट गया था।
चुनाव के बाद भी एनडीए को बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। कांग्रेस-एनसीपी सरकार पर किसानों की मदद करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए ठाकरे ने कहा कि एनडीए के जो लोग पवार की तारीफ कर रहे हैं उन्हें आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों से मिलना चाहिए।
भारती पर कार्रवाई तय, AAP की बढ़ी मुश्किलें
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
खिड़की एक्सटेंशन पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सोमनाथ पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं। NHRC ने दिल्ली पुलिस को 8 हफ्ते का वक्त देते हुए कहा है कि सोमनाथ भारती पर हरहाल में कार्रवाई हो।
बता दें कि कानून मंत्री रहते हुए सोमनाथ भारती 15 और 16 जनवरी की रात दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में कुछ अफ्रीकी महिलाओं के घर में अपने समर्थकों के साथ छापेमारी की थी।
पाकिस्तान की अदालत ने मुशर्रफ को दोषी करार दिया
पाकिस्तान के तीन जजों की विशेष अदालत ने आज पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को 2007 में आपातकाल लागू करने का दोषी करार दिया।
पाकिस्तान की सेना के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि एक पूर्व सेना प्रमुख को अदालत ने दोषी करार दिया है। तीन जजों की विशेष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति के विरद्ध लगाए गये पांचों आरोपों को पढ़ और पूर्व राष्ट्रपति ने इनमें से किसी भी आरोप में अपने आपको दोषी नहीं माना।
मुशर्रफ अदालत की अभी तक की सभी सुनवाई से अपनी सुरक्षा या स्वास्थ्य के कारण उपस्थित नहीं हुए। लेकिन आज वह सुनवाई के दौरान हाजिर हुए।
मिस्र, में राष्ट्रपति का चुनाव 26, 27 मई को होगा
मिस्र, के राष्ट्रपति का चुनाव 26 तथा 27 मई को होगा और चुनाव परिणाम की घोषणा जून के प्रथम सप्ताह में की जा सकती है। यह जानकारी मिस्र, के चुनाव आयोग ने दी।
चुनाव आयोग ने कल बताया कि अगर दूसरे चरण के मतदान की जररत पडी तो इस चरण के मतदान की तिथि जून के मध्य में निर्धारित की जा सकती है और ऐसी स्थिति में परिणाम 26 जून तक घोषित हो सकता है।
आयोग का कहना है कि नामांकन पत्र सोमवार से दाखिल होंगें और इसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी। चुनाव प्रचार मयी के शुर से तीन सप्ताह तक चलाया जा सकेगा। पूर्व राष्ट्रपति जनरल सिसी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी हैं और आम धारणा है कि वह इस पद के लिए चुन लिए जायेंगें।
ब्याज दरों में कमी की उम्मीद नहीं: क्रिसल
भारतीय रिजर्व बैंक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महगांई में और कमी आने की घटती संभावनाओं तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में फिर से तेजी आने की आशंकाओं के मद्देनजर ब्याज दरो को यथावत बनाये रख सकता है।
साख निर्धारण करने वाली एजेंसी क्रिसल ने अपने एक नोट में कहा है कि खुदरा महगांई रिजर्व बैंक के जनवरी 2015 तक आठ प्रतिशत तक लाने के आधिकारिक लक्ष्य के करीब है और इसके मद्देनजर अब ब्याज दरो में बढोतरी की नहीं के बराबर है।
पिछले तीन महीने में खुदरा महगांई में अनुमान से अधिक की कमी आयी है। नवंबर 2013 में यह 11.2 प्रतिशत पर थी जो फरवरी 2014 में गिरकर 8.1 प्रतिशत पर आ गयी। क्रिसल ने कहा है कि खुदरा महगांई में यह कमी सब्जियों की कीमतें घटने की वजह से आयी है और प्रमुख खुदरा महगांई में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।