फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top 10 news of the day

10 मिनट में पढ़िए दिनभर की दस बड़ी खबरें

Sun, 29 Dec 2013 09:04 PM IST
Updated Sun, 29 Dec 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
Top 10 news of the day

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को रांची में आयोजित रैली में एक बार फिर केंद्र की यूपीए सरकार को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत झारखंड के महापुरुषों का बखान करते हुए की। मोदी ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी प्राकृतिक संपदा के बावजूद झारंखड गरीब क्यों है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे समय तक झारखंड को अलग राज्य बनाने की मांग उठती रही, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसपर कभी ध्यान नहीं दिया। मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के 'भावी प्रधानमंत्री' ने कहा कि झारखंड के साथ-साथ उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ भी अलग राज्य बने। छत्तीसगढ़ के विकास का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम छुए हैं क्योंकि वहां भाजपा की सरकार है।

डरबन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 500 पर ऑलआउट

Top 10 news of the day

डरबन टेस्‍ट के चौथे ‌दिन जैक्‍स कैलिस ने अपने करियर का 45वां शतक ठोक दिया है। जबकि भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने आठ में पांच विकेट झटकने का कारनामा किया है।

टी-ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 497 रन बना लिए हैं। फैफ डु प्लेसिस (41) क्रीज पर खेल रहे हैं। प्लेसिस और रोबिन पीटरसन (61) के बीच ताबड़तोड़ 110 रनों की साझेदारी हुई।

जहीर खान ने रोबिन पीटरसन को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करारक इस आतिशी जोड़ी को तोड़ा। जहीर की यह दूसरी सफलता रही।

केजरीवाल को देख, आजम खान को याद आए गांधी

Top 10 news of the day

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा करना राज्य और सरकारों की जिम्मेदारी है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है तो उससे खर्च कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ जाएगा।

क्योंकि जो पुलिस कर्मी सुरक्षा लेने की स्थिति में वर्दी में उनके साथ होते वो अब सादे कपड़ों में उनके ईदगिर्द होंगे। अगर सुरक्षा कर्मी वर्दी में होते तो कम सुरक्षा में भी काम चल जाता।

आजम खां ने कहा कि केजरीवाल मेट्रो में सफर करके रामलीला मैदान तक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने गए, इससे महात्मा गांधी की याद आ गई।

कांग्रेसी सांसद ने कहा 'जयराम और शश‌ि थरूर झोलाछाप नेता'

Top 10 news of the day

कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में अपने वरिष्ठ नेताओं पर करारा प्रहार किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का पद भी संभाल रहे वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस हाईकमान को जयराम रमेश और शशि थरूर जैसे झोलाछाप नेताओं की राय भारी पड़ रही है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ के समर्थक माने जाने वाले वर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह पर भी व्यंग्य किया है कि वह एनसाइक्लोपीडिया हैं, जो प्रवक्ताओं के कुछ कहने के पहले ही सारी बातें बोल जाते हैं।

किंगफिशर कर्मचारियों को भी केजरीवाल से आस

Top 10 news of the day

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब हर किसी को अपने दर्द की दवा नजर आने लगे हैं।

किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने भी अब बकाया वेतन का मामला सुलझाने के लिए केजरीवाल से ही गुहार करने की ठानी है। विजय मालिया की दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस किंगफिशर के कर्मचारियों का 17 महीने का वेतन बकाया है। अब ये कर्मचारी केजरीवाल की शरण में जाएंगे।

दिल्ली में रहने वाले किंगफिशर एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने कहा कि कर्मचारियों ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी। लेकिन उनमें से कोई इनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। अब अरविंद केजरीवाल से हमें उम्मीद है।

गौहर खान बनीं बिगबॉस 7 की व‌िजेता

Top 10 news of the day

लोकप्रिय मनोरंजक चैनल कर्लस पर प्रसारित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान बन गयी हैं। जानीमानी अभिनेत्री गौहर खान को आज रात विजेता घोषित किया गया। लगातार चौथी बार कोई महिला प्रतियोगी बिग बॉस का खिताब जीती है।

इस शो में दूसरे स्थान पर तनीषा मुखर्जी. तीसरे नंबर पर एजाज खान जबकि चौथे नंबर पर संग्राम सिंह रहे।

उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर से शुरू हुये बिग बॉस सीजन 7 को दबंग स्टार सलमान खान ने चौथी बार होस्ट किया। बिग बॉस सीजन 7 में शुरूआत में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

बड़ी बहन से रेप, ‌‌छोटी बहन का कत्‍ल

Top 10 news of the day

एक युवक गांव के एक व्य‌क्ति के घर में घुस गया और उसकी बड़ी बेटी से रेप करने लगा।

इसी बीच पीड़िता की छोटी बहन ने आरोपी को देख लिया। व‌ह अपने पिता को वारदात की सूचना देने जा रही थी कि आरोपी ने दरांती से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है।

थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि गजरौला के एक गांव के व्य‌क्ति की सात वर्षीय पुत्री की हत्या नामजद अफजाल ने की थी। आरोपी 15 दिसंबर को उस व्य‌क्ति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुस गया। उसने उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया।

बच्ची से किया रेप, फिर खुद को आग लगाई

Top 10 news of the day

छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य के कांकेर जिले में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने दस वर्षीय बच्ची को अपने हवस का शिकार बना डाला।

हालांकि, गिरफ्तार करने गई पुलिस को आता देख आरोपी किरण कुमार ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
एसपी आरएन दास के मुताबिक, ‘नाबालिग की शिकायत पर शुक्रवार को 108 एंबुलेंस सेवा संजीवनी के ड्राइवर किरण के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।’ मामला 23 दिसंबर की रात का है।

जब आरोपी बच्ची की बीमार मां को अपने एंबुलेंस में जिला अस्पताल में भर्ती कराने गया था। अस्पताल से वह नशे की हालत में मरीज के घर वापस लौटा।

उसने बच्ची को उसकी मां की हालत गंभीर बताकर उसे अस्पताल चलने को कहा। उसके झांसे में आई मासूम को लेकर वह जंगल के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बच्ची की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।

अल-अजहर यूनिवर्सिटी में आग, मौत

Top 10 news of the day

मिस्र में पुलिसबलों और मुस्लिम ब्रदरहुड समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में एक छात्र की मौत हो गई। राजधानी काहिरा में यूनिवर्सिटी परिसर में आगज़नी की घटनाएं भी हुई हैं।

सरकारी मीडिया ने क़ाहिरा की अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में आग के लिए प्रदर्शनकारियों को ज़िम्मेदार बताया है। आगज़नी के कारण यूनिवर्सिटी की परिक्षाएं टाल दी गई हैं।

सुन्नी इस्लाम के मुख्य अध्ययन केंद्रों में से एक, अल-अज़हर यूनिवर्सिटी भी, मुस्लिम ब्रदरहुड समर्थक छात्रों और पुलिस के बीच संघर्ष का केंद्र बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed