फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top 10 news of the day

देश दुनिया की दस बड़ी खबरें, सिर्फ दस मिनट में

Fri, 10 Jan 2014 06:28 PM IST
Updated Fri, 10 Jan 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
Top 10 news of the day
आसाराम बापू, नारायण साईं, तरुण तेजपाल और जस्टिस ए के गांगुली...। ये सभी एक वक्त दिग्गजों में गिने जाते थे, अब जेल में हैं या दबाव की वजह से अपने पद को अलविदा कह चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ सकता है।
विज्ञापन


पूर्व जस्टिस ए के गांगुली के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अपनी सहपाठी की हिम्मत से प्रेरणा लेकर एक और युवती ने सामने आने का साहस दिखाया है।

कोलकाता की वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिशियल साइंसेज की पूर्व छात्रा ने देश के चीफ जस्टिस पी सदाशिवम के सामने शिकायत दर्ज कराई है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने उसे यौन रूप से प्रताड़ित किया है।
विज्ञापन

मोदी के दीदार के ल‌िए ऑनलाइन बुक‌िंग

Top 10 news of the day

क्या आप कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को क़रीब से देखना चाहते हैं? यदि हां, तो अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार रहिए।

कोलकाता में पांच फरवरी को मोदी की रैली हो रही है। इसमें यदि आपको मंच के सामने की सीट चाहिए, तो ऑनलाइन कम से कम 100 रुपए देने होंगे। हालांकि यह सुविधा सिर्फ़ तीस हज़ार लोगों को ही मिल पाएगी।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अनुसार यह भुगतान एक तरह का चंदा है, जिसे पार्टी आगामी क्लिक करें लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी ख़र्च के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

सीएम को म‌िली जेड सुरक्षा, सिसोदिया ने लिया फ्लैट

Top 10 news of the day

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्‍ली के मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से एक बार फिर इनकार किया है। वहीं, मनीष सिसोदिया को ‌डीडीए फ्लैट आवंटित किया गया है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तर प्रदेश सरकार ने जेड सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया था। केजरीवाल ने शुक्रवार को सुरक्षा लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी ‌जीवन रेखा बहुत लंबी है, मुझे कोई मार नहीं सकता।

गौरतलब है कि केजरीवाल गाजियाबाद में रहते हैं। उनके यहां के प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली के पुलिस अफसरों ने उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया हुआ था।

अरविंद केजरीवाल द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा लेने के प्रति पूर्व में दिखाई गई अरुचि को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उनके लिए जेड प्लस के बजाय सिर्फ जेड श्रेणी की सुरक्षा देने को कहा था।

विज्ञापन

सैफई पर बवाल के बाद, मीड‌िया पर भड़के अख‌िलेश

Top 10 news of the day

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आखिरकार सैफई महोत्सव पर हो रहे बवाल पर पहली बार मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि, सफाई देते हुए उनकी बौखलाहट और झल्लाहट साफ नजर आई।

अखिलेश ने सैफई पर सफाई देते हुए कहा है कि सैफई महोत्सव पर हो रहे विवाद के पीछे मीडिया के पत्रकारों की अपनी नीयत है। अखिलेश ने इशारों में एक बड़े अखबार के मालिकों पर भी सवाल खड़े कर ‌दिए।

उन्होंने कहा कि ये लोग पहले भी हमारी पार्टी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इस बार हम उन्हें राज्यसभा नहीं दे पाए तो इस तरह की खबरें लिखी जा रही हैं।

सिर काटकर जश्न मनाते वीड‌ियो में दिखे पाकिस्तानी

Top 10 news of the day

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा पर सिर कलम कर बेरहमी से शहीद किए गए हेमराज की यू ट्यूब पर डाली गई वीडियो पर अब केंद्र सरकार भी गंभीर हो गई है। भाजपा और दूसरी पार्टियों की ओर से इस वीडियो की घोर निंदा किए जाने के बाद सरकार भी चेत गई है।

सूचना प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने हेमराज के सिर काटने के बाद जश्‍न मनाने वाले वीडियो को यू ट्यूब पर डाले जाने की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर बात है।

वह इस मामले को रक्षा मंत्रालय के संज्ञान में लेकर आएंगे। साथ ही रक्षा मंत्रालय इस मामले की जांच पड़ताल कर वीडियो की हकीकत का पता लगाएगा।

राहुल को लेकर अम‌ित शाह के व‌िवादास्पद बोल

Top 10 news of the day

उत्तर प्रदेश में भाजपा का कामकाज देख रहे नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का कहना है कि उनकी पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाना सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि किसी नेता के पुत्र को टिकट या पद देना वंशवाद नहीं है। वंशवाद तो वह है जो कांग्रेस करती है। कांग्रेस पर हमला बोलते वक्त उन्होंने ऐसी बात कही, जिससे कांग्रेस की त्योरियां चढ़नी स्वाभाविक हैं।

शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी के संतान होने का सुखद समाचार आज मिले तो उसे कांग्रेस का अध्यक्ष मान लिया जाएगा।

दुष्कर्म-छेड़छाड़ से परेशान नाबाल‌िग ट्रेन के सामने कूदी

Top 10 news of the day

दुष्कर्म के बाद छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। परिजनों ने आरोपियों के नाम बताए हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

यह शर्मनाक वारदात दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव में हुई है। सीआरपीएफ से रिटायर एसआई पांच बेटी और एक बेटे के साथ रहते हैं। उनकी चौथी नंबर की बेटी 9वीं की छात्रा है।

आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने एक महीने पहले किशोरी से बंद घर में दुष्कर्म किया था। बदनामी के डर से किशोरी ने परिवार को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से छेड़खानी करने लगा।

बंपर मौका: 5 हजार से ज्यादा नौकरी

Top 10 news of the day

उत्तर रेलवे में कुल 5,679 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

इन पदों में प्वाइंट्समैन के 688 पद, गेटमैन के 262 पद, विभिन्न विभागों में खलासी के कुल 1917 पद, ट्रैकमैन के 2529 पद, कैरिज क्लीनर के 272 पद, सफाईवाला के 5 पद, कुक मेट के 2 पद, हॉस्पीटल अटेंडेंट के 4 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धार‌ित है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होना चाहिए।

रसूल का शतक भी न ‌दिला सका बढ़त

Top 10 news of the day

पहली बार रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेल रही जम्मू-कश्मीर टीम कप्तान परवेज रसूल के शानदार शतक के बावजूद कर्नाटक से पहली पारी के आधार पर बढ़ने लेने का मौका गंवा दिया।

टीम को संकट से बाहर निकालते हुए मध्य क्रम में परवेज रसूल ने 103 रनों (11 चौका और 1 छक्का) की शतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे छोर पर अन्य बल्‍लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 277 रनों पर आउट हो गई।

पंजाब ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे और उसे पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब ने अपने दोनों ओपनर जीवन जोत सिंह (8) और मनन वोहरा (7) रन मात्र 15 के स्कोर पर महज तीन गेंद के अंदर गंवा दिए। पंजाब के पास अब कुल 42 रन की बढ़त हो गई है।

अदालत में हाज‌िर रहें मुशर्रफ

Top 10 news of the day

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज़ मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ देशद्रोह के मुक़दमे की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने अगली सुनवाई के दौरान उन्हें अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

यह आदेश अदालत ने मुशर्रफ़ के वकील की उस दलील की सुनवाई करते हुए दिया जिसमें कहा गया था कि वो ख़राब सेहत की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं।

पिछले सप्ताह अदालत आते समय उन्हें क्लिक करें 'दिल में दर्द' की शिकायत हुई थी. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed