फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top 10 news of the day

10 मिनट में पढ़िए देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Thu, 02 Jan 2014 08:22 PM IST
Updated Thu, 02 Jan 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
Top 10 news of the day

दिल्ली विधानसभा में जबरदस्त हंगामे के बीच सरकार ने विश्वासमत प्रस्ताव पास हो गया है। सदन के स्पीकर चौधरी मतीन अहमद के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विश्वास मत हासिल कर लिया।

विज्ञापन


इससे पहले केजरीवाल ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मैं तीन सवाल रखना चाहता हूं। आम आदमी की लड़ाई में सदन का कौन-कौन सदस्य साथ है? सदन के सामने सवाल है कि देश में सच्ची और ईमानदार राजनीति में कौन-कौन साथ है?
विज्ञापन


कौन-कौन सदस्य है जो हमारे जरिए उठाए गए मुद्दों पर साथ हैं? मैं सदन से इस विश्वास मत को पास कराने का आग्रह करता हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को सहूलियत मिले। कारोबारी ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, लेकिन उनके साथ भी सही व्यवहार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीटेल में एफडीआई का विरोध हम भी करते हैं, भाजपा भी करती है। मुझे तो नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत होनी चाहिए। लाल डोरा का विस्तार होना चाहिए।

सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार जरूरी है। निजी स्कूलों ने जो अंधेर मचा रखा है, उसे रोकना होगा। सरकारी अस्पतालों का हाल बुरा है। महिला सुरक्षा के लिए अलग दल बनाने की जरूरत है।

केजरीवाल के बोलने से पहले विधानसभा में जेडीयू विधायक शोएब इकबाल के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्से में इकबाल ने अपना कोट उतार दिया।

वह बोलने के लिए कम वक्त दिए जाने से खफा थे। उन्हें बोलने के लिए 2 मिनट का वक्त दिया गया था। शोएब इकबाल और भाजपा विधायकों के बीच तू तू-मैं मैं हुई।

Trending Videos

आदर्श घोटाला: श‌िंदे और चव्हाण की बढ़ी मुश्किलें

Top 10 news of the day

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आदर्श सोसायटी घोटाले की रिपोर्ट को महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इस मामले में किसी भी नेता पर कार्रवाई की जरूरत नहीं है। आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले की जांच से संबंधित रिपोर्ट को महाराष्ट्र विधानसभा ने आंशिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। आदर्श सोसायटी घोटाले में सोसायटी के 25 अपात्र सदस्यों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि गलत आवंटन वाले फ्लैट रद्द किए जाएंगे। आदर्श में फ्लैट वाले 12 आईएएस की जांच होगी। इसके अलावा 22 बैनामी फ्लैटों की भी जांच की जाएगी।

जनता के पैसे से उड़ रहे अखिलेश-शिवपाल

Top 10 news of the day

यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भले ही दंगा पीड़ितों से मिलने का टाइम न हो लेकिन वो सीएम बनने के बाद अपने गांव सैफई 46 बार जा चुके हैं और वो भी सरकारी हेलीकॉप्टर से।

अखिलेश के चाचा और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने भी सैफई जाने के लिए 51 बार सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

अखिलेश और शिवपाल दोनों ने ही लखनऊ से सैफई और फिर वापस लखनऊ तक के सफर के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल किया। एक आरटीआई के माध्यम से ये खुलासा हुआ है।

अंग्रेजों के 'टाइम' के मुताबिक चलेगा असम!

Top 10 news of the day
भारत के पूर्वोत्तर में बसा असम अब भारत के टाइम टेबल से अलग अब अंग्रेजों के बनाए टाइम को मानने जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने फैसला किया है कि असम में घड़ी को भारत में चलने वाली घड़ियों से एक घंटा आगे कर दिया जाए। अंग्रेज इसे 'चायबागान टाइम' कहा करते थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार सीएम गोगाई ने कहा कि वह कई बार इसको ‌लेकर दिल्ली से बात कर चुके हैं कि हम पूर्वोत्तर भारत वालों के लिए अलग टाइम बनाया जाए। अब हमने निर्णय लिया है कि हम चाय बागान में काम करने वाले कामगारों के लिए अपनी घंड़ी एक घंटा आगे कर देंगे।

पेशी से पहले परवेज मुशर्रफ को हार्ट अटैक

Top 10 news of the day

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को हार्ट अटैक के कारण अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गंभीर हालत में सीसीयू में भर्ती कराया गया है। घर से अदालत जाते वक्त मुशर्रफ को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था।

मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने उन्हें दो जनवरी को हर हाल में अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।

अदालत का यह भी कहना था कि आरोपी के अदालत में पेश न होने के मामले में अदालत उनकी गिरफ्तारी के बारे में फैसला देगी।

8 साल में पहली बार साल के पहले दिन बाजार में ग‌िरावट

Top 10 news of the day

सेंसेक्स में शामिल कई हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार आठ साल में पहली बार साल के पहले कारोबारी सत्र में गिरावट पर बंद हुआ।

नए साल के जश्न में निवेशकों के बाजार से दूर रहने के बीच कारोबारी गतिविधियां सुस्त पड़ने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.20 अंक की गिरावट के साथ 21,140.48 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (एनएसई) का निफ्टी 2.35 अंक लुढ़क कर 6,301.65 पर तकरीबन सपाट रहा।

रीयल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि आईटी और तेल-गैस वर्ग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी ‌बहन की इज्जत

Top 10 news of the day

एक युवक तीन महीने से रूठी बीवी को मनाने ससुराल पहुंचा। वह साथ में अपनी बहन को भी ले गया। वह बीवी को मना पाता इससे पहले ही ससुराल वालों ने उन पर हमला बोल दिया।

ससुर और साले ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन की भी पिटाई की। और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।

पुलिस ने ससुर, साले और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है।

रेलवे में टीटीई, 2500 पदों पर भर्ती

Top 10 news of the day

नव वर्ष पर रेलवे ने भी बेरोजगारों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। रेलवे बोर्ड पांच वर्षों से टीटीई के रिक्त पड़े हजारों पदों में से 2500 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु करने जा रही है।

वर्तमान में रेलवे को कुल 9000 टीटीई की आवश्यकता है। आगामी कुछ हफ्तों में जोनल रेलवे टीटीई की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करेगी। इन पदों को भरने के लिए जोनल रेलवे लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान करेंगे।

टीटीई की जिम्मेदारी ट्रेन में आरएसी और वेटिंग टिकटधारी यात्रियों को बर्थ सुनिश्चित होने की जानकारी देना है।

खुशखबरीः केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए

Top 10 news of the day

केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी-2014 में मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में 10 फीसदी की वृद्धि की संभावना और प्रबल हो गई है।

विशेषज्ञ तो 10 फीसदी बढ़ोतरी को पक्का मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि नवंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद दस फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। हालांकि इसे अंतिम रूप से पक्का तभी माना जाएगा, जब दिसंबर माह का सूचकांक जारी हो जाएगा।

कर्मचारियों को वर्तमान में 90 फीसदी डीए मिल रहा है। नवंबर तक जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने आकलन लगाया है कि जनवरी-1014 से कर्मचारियों को कम से कम 100 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा।

खड़गपुर आईआईटी के छात्रों को म‌िली बंपर नौकरी

Top 10 news of the day

आईआईटी खड़गपुर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान यहां के एक हजार से भी अधिक छात्रों को नौकरी की पेशकश मिल गई है।

जबकि आईआईटी मुंबई में 900, आईआईटी दिल्ली में 750 और आईआईटी कानपुर में 700 छात्रों को नौकरी की पेशकश मिली है।

दिसंबर में खत्म हुए पहले दौर के प्लेसमेंट के दौरान आईआईटी खड़गपुर के 1010 छात्रों को नौकरी का ऑफर मिला। पहले चरण में अधिकतम छात्रों को नौकरी का रिकॉर्ड अब आईआईटी खड़गपुर के नाम हो गया है।

एक अमेरिकी कंपनी की ओर से एक छात्र को करीब 77 लाख रुपये का पैकेज मिला है जबकि सबसे अधिक घरेलू पैकेज 37 लाख का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed