फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   took her as a bride when she retired

सेवानिवृत्त होने पर पत्नी को दुल्हन की तरह सजाकर ले गए

Mon, 01 Feb 2016 09:59 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
took her as a bride when she retired

यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ विजिटर के पद पर तैनात कृष्णा कुमारी रविवार को सेवानिवृत्त हो गईं। वादे के मुताबिक उनके पति तेजबली उन्हें दुल्हन की तरह अस्पताल से विदा कराकर ले गए।

विज्ञापन


वह अस्पताल में बैंडबाजे और बारातियों के साथ पांच लक्जरी वाहनों से पहुंचे थे। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ की रहने वाली कृष्णा कुमारी सोनभद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में हेल्थ विजिटर थीं। रविवार को उनकी नौकरी का आखिरी दिन था।
विज्ञापन


कृष्णा का कहना है कि उनके पति ने उनसे वादा किया था कि जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगी, वह उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर घर ले जाएंगे।

पति ने निभाया अपना वादा

took her as a bride when she retired

वादे के मुताबिक पति कृष्णा दोपहर बाद करीब तीन बजे बैंडबाजा और सजी हुई कार समेत पांच कार लेकर अस्पताल पहुंचे तो लोग आश्चर्य में पड़ गए।

कृष्णा के परिवार वालों के सजधज कर अस्पताल पहुंचने पर लोग वजह जानने के लिए उत्सुक हो उठे। तेजबली अपनी पत्नी के लिए लाल जोड़ा भी ले आए थे। यहां पत्नी उसी को पहन कर दुल्हन की तरह बाहर निकलीं और सजी हुई कार में बैठ गईं। इस तरह की यादगार विदाई देख लोग आश्चर्यचकित रह गए।

तेजबली ने कहा कि उनकी पत्नी ने घरवालों के लिए पूरी उम्र नौकरी कर गुजार दी। उनकी इच्छा थी कि वह उन्हें फिर उसी तरह घर लाएंगे जैसे शादी कर ले आए थे। उन्होंने अपनी इच्छा पूरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed