फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   too early to normalise relations with pakistan says antony

पाक के साथ संबंध सामान्य होने में लगेगा समय: एंटनी

Wed, 23 Jan 2013 10:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 23 Jan 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
too early to normalise relations with pakistan says antony

रक्षा मंत्री एके एंटनी के अनुसार भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा पर भले ही तनाव पहले से कुछ कम हुआ है, लेकिन फिलहाल पड़ोसी मुल्क के साथ संबंध सामान्य करना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन


एंटनी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेहद सर्दी में भी घुसपैठ की घटनाएं जारी हैं। ऐसे में गर्मियों में घुसपैठ की आशंका को सहज ही समझा जा सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के डीजीएमओ की ताजा बातचीत के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव कम हुआ है, लेकिन मैं हालात सामान्य करने के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं और न ही इसके लिए कोई समयसीमा तय कर सकता हूं। इसके लिए काफी सारी बातें जिम्मेदार होती हैं।
विज्ञापन


जवानों के सिर काटने की अमानवीय घटना के बाद पाक ने हमें कुछ मुद्दों को लेकर आश्वासन दिया है, लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं कि वह अपनी बात पर कितना खरा उतरता है। रक्षा मंत्री से नियंत्रण रेखा की स्थिति और भारत को इस्लामी आतंकवाद से खतरे के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि पाक से संबंध सामान्य करना अभी जल्दबाजी होगी। हम देखो और इंतजार करो की नीति अपनाते हुए जमीनी हकीकत पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक सचिव स्तर की वार्ता रद्द
पिछले कुछ दिनों पर सीमा पर बढ़े तनाव के मद्देनजर भारत-पाक के बीच जल संबंधी मामलों को लेकर प्रस्तावित सचिव स्तर की बैठक रद्द कर दी गई है। यह वार्ता जनवरी के अंत में होनी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ शिड्यूलिंग मुद्दों को लेकर वार्ता को रद्द करना पड़ा, नई तिथियां तय करने पर काम चल रहा है।


खास बात यह है कि इस बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले जल संसाधन सचिव डीवी सिंह इसी महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के माहौल को देखते हुए यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक है जो रद्द करनी पड़ी। इससे पहले पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री मखदूम अमीन फहीम ने आगरा में एक बिजनेस मीट में हिस्सा लेने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed