{"_id":"48b494243d33a3f7da8f0bbd91a3f065","slug":"toilet-survey-of-indian-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपके टॉयलेट में झाँकेगी मोदी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब आपके टॉयलेट में झाँकेगी मोदी सरकार
Updated Thu, 01 Jan 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार ने एक राष्ट्रीय योजना का खाका तैयार किया है जिसके तहत अधिकारी घर घर जाकर देखेंगे कि लोग शौचालयों का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन महीने पहले देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
इसी के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। सैनिटेशन इंस्पेक्टरों को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और इसकी रिपोर्ट मोबाइल और टैबलेट के जरिए तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह सर्वेक्षण पहले हुए सर्वेक्षणों से एक कदम आगे जाकर हो रहा है जब केवल शौचालयों की मौजूदगी का ही हिसाब रखा जाता था। सरकार का कहना है कि उसने अक्टूबर से अब तक 50 लाख घरेलू शौचालयों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
हालांकि संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत की तकरीबन आधी आबादी घरों में बने शौचालयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस वजह से बड़े पैमाने पर गंदगी से जुड़ी बीमारियां और मौतें होती हैं।