फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   toilet made in swachh bharat abhiyan collapsed

बच्चे की जांघ में घुसा सरिया आंतों को फाड़ता हुआ कंधे से निकला

Wed, 21 Oct 2015 01:15 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
toilet made in swachh bharat abhiyan collapsed

स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय मंगलवार सुबह ढह गया। शौचालय की छत में लगी सरिया नाबालिग के पेट में जा घुसी। जिसने नाबालिग के पेट, आंत व पीठ को फाड़ डाला।

विज्ञापन


गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे तक सर्जरी कर सरिया बाहर निकाला। बालक की हालत ठीक बतायी जा रही है।
विज्ञापन


सरी ओर स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालय के धराशायी होने के बाद इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 घंटे में निकाल सके सरिया

toilet made in swachh bharat abhiyan collapsed

कौशाम्बी जनपद के मूरतगंज कस्बे के सपहा गांव निवासी होमगार्ड राजेश वर्मा का पुत्र अमन वर्मा पांचवीं का छात्र है। मंगलवार को अमन घर के पास स्वच्छता मिशन के तहत नवनिर्मित शौचालय की छत पर पानी डाल रहा था इसी बीच तेज धमाके के साथ पूरा शौचालय ढह गया।

छत में लगी भारी भरकम मोटी सरिया अमन के जांघ से होते हुए आंतों को फाड़ते हुए सिर के पीछे जा निकली। बच्चे की यह दुर्दशा देख बदहवास परिजन नाबालिग अमन को पेट में धंसी सरिया समेत मुंडेरा स्थित नारायणस्वरूप हास्पिटल पहुंचे।

जहां सर्जन डॉ. राजीव सिंह की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद पेट में धंसी सरिया को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed