{"_id":"cdfe660d432b7dff75679c73727983c3","slug":"toile-made-in-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन बोली, टॉयलेट बनवाओ तब करुंगी निकाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुल्हन बोली, टॉयलेट बनवाओ तब करुंगी निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला,बरेली।
Updated Tue, 23 Dec 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर कई विज्ञापन बने। इनमें से एक का असर बरेली में सामने आया है। पिछले दिनों पुराने शहर की सीमा नाम की एक लड़की की शादी तय हुई ससुराल में शौचालय न होने पर दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। वर पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो लोग उसकी मदद को आगे आए और दुल्हन की शर्त पूरी कर दी।
विज्ञापन
शौचालय बना और लड़की मान गई। सोमवार को सीमा ने असलम के साथ निकाह करना कबूल कर लिया। पुराना शहर का असलम जरी का काम करता है। सैलानी निवासी नसीम अहमद ने अपनी बेटी सीमा का रिश्ता असलम से तय कर दिया।
विज्ञापन
जैसे ही सीमा को पता चला कि उसकी होने वाली ससुराल में शौचालय नहीं है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। सीमा ने साफ लब्जों में कहा कि शौचालय नहीं तो शादी नहीं। सीमा के इस रुख को देख दोनों पक्षों के लोग असमंजस में पड़ गए। असलम की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह शौचालय निर्माण तुरंत करवा ले।
विज्ञापन
पड़ोसियों उस्मान रजा खां और नईम खां ने असलम के लिए शौचालय बनवा दिया। इस्लामियां स्कूल के टीचर शहनवाज खां ने पीने के पानी के लिए उसके घर में नल लगवाया।