फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Togadia statement about mufti

'मुफ्ती को कान पकड़ कर कुर्सी से उतार देंगे'

Mon, 09 Mar 2015 08:54 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Togadia statement about mufti

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने मुफ्ती मोहम्मद सईद पर हमला करते हुए कहा है कि मुफ्ती को पाकिस्तान परस्ती छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन


तोगड़िया बोले कि अगर मुफ्ती पाकिस्तान के एजेंडा पर चले तो कुर्सी पर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि मुफ्ती को अपनी हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।

तोगड़िया के अनुसार मुफ्ती रोजगार, शिक्षा और जम्मू कश्मीर की शांति के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनके अनुसार मुफ्ती ने विकास विरोधी काम किया है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए तोगड़िया ने कहा कि बीजेपी पूछे कि मुफ्ती भारतीय हैं या नहीं। अगर उन्होंने गलती की है तो इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

मसरत आलम की रिहाई बनी विवाद

Togadia statement about mufti

मसरत आलम की रिहाई को लेकर बीजेपी विधायक रवींद्र रैना ने मसरत आलम एक आतंकवादी करार दिया है और कहा है मसरत की वजह से बहुत से लोगों की जानें गई हैं।

बीजेपी के प्रदेश अक्ष्यक्ष जुगल शर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी को सत्ता का लालच नहीं है। पार्टी मसरत आलम की रिहाई के फैसले के बारे में पहले से नहीं पता था, जिसके कारण पार्टी को काफी निराशा हुई है। इस मुद्दे पर एक और बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed