{"_id":"376f0c5f742c152990e5fd01f28ec9a6","slug":"togadia-said-yoga-is-not-secular-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया बोले, 'धर्मनिरपेक्ष नहीं है योग'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तोगड़िया बोले, 'धर्मनिरपेक्ष नहीं है योग'
एजेंसी/जयपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जब सरकार इस प्राचीन विधा को धर्म और जाति से ऊपर बता रही है, तब विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि योग कभी धर्मनिरपेक्ष नहीं था। यह अधिक वैदिक और सनातन है।
विज्ञापन
तोगड़िया ने रविवार को कहा कि नमाज और योग दो अलग चीजें हैं। ओम और सूर्य नमस्कार बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनके बिना योग अधूरा है। जो ओम और सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जो स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, उन्हें योग अपनाना चाहिए और जो आत्महत्या (बेहतर जीवन नहीं) करना चाहते हैं, वे इसे नकार सकते हैं।
विज्ञापन