{"_id":"7719187833b7506ca8f2ce0e04cc3998","slug":"togadia-rejected-modi-on-conversation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर वापसी' पर तोगड़िया ने खारिज की मोदी की बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'घर वापसी' पर तोगड़िया ने खारिज की मोदी की बात
एजेंसी/मंगलूरू
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा कि केंद्र सरकार के धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने तक घर वापसी जारी रहेगी। मंगलूरू के निकट पुत्तूर में ‘विराट हिंदू हृदय संगम’ में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर हिंदू शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
इसकी वजह से हिंदुओं की जनसंख्या कम होती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाए या घर वापसी कार्यक्रम की इजाजत दे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दबाव में चार लाख से अधिक हिंदू परिवारों का धर्मांतरण कराया गया। उन्हें दुबारा से हिंदू धर्म में लाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, देश के कुछ हिस्सों में संघ परिवार संगठनों के ‘घर वापसी’ कार्यक्रम के चलते विपक्षियों के विरोध का सामना कर रही राजग सरकार ने धर्मांतरण निषेध कानून लाने की इच्छा पहले ही जता चुकी है। साथ ही सभी पार्टियों से धर्मांतरण निषेध कानून का समर्थन करने को कह चुकी है।
विज्ञापन
तोगडिया ने कहा कि देश में एक समान नागरिक संहिता प्रस्तावित की जानी चाहिए और सरकार एक दंपति के केवल दो बच्चों के कानून को धर्म के परवाह किए बिना सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ लड़ने के लिए हिंदुओं का आह्वान किया, जिससे देश की पहचान नष्ट हो रहा है। समारोह की अध्यक्षता आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट ने की। इस मौके पर गुरपुर वाजरादेही मठ के राजाशेखरानंद स्वामीजी और ओडियूर श्री गुरुदेवानंद स्वामी समेत अन्य मौजूद रहे।