फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   toddler murdered after sexual assault

ढाई साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या!

Mon, 22 Jul 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
toddler murdered after sexual assault

कोलकाता में घर से गायब हुई ढाई साल की बच्ची का शव रविवार सुबह एक नाले में मिला। पुलिस ने बच्ची से यौन दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी यौन दुराचार की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

बच्ची झुग्गी में अपनी दादी नयनतारा सरदार और भाई के साथ रहती है। उसकी मां के मानसिक रूप से अस्थिर होने के चलते बच्ची दादी के पास ही रहती है।

शनिवार रात बच्ची अपने भाई के साथ सो रही थी। रात के दो बजे दादी ने देखा तो वह वहां से गायब थी। इसके बाद चार बजे पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

पुलिस की छानबीन के दो घंटे बाद पुलिस को बच्ची के शव की जानकारी मिली।

बच्ची का शव कुछ कूड़ा बीनने वालों को उसके घर से थोड़ी दूर रोयल कैलकटा टर्फ क्लब (आरसीटीसी) के पास नाले में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed