खबरें सुपरफास्ट: पढ़िए दस मिनट में दस बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना समर्थकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों की सौगात लाया है। लोकसभा में तेलंगाना विधेयक ध्वनिमत से पास हो गया है। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में बुधवार को यह बिल पेश किया जाएगा।
तेलंगाना बिल के विरोधियों के गुस्से की वजह से लोकसभा की कार्यवाही प्रसारण रोक दिया गया था।
बिल पारित होते ही आंध्र प्रदेश में तेलंगाना समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी प्रदेश में सुरक्षा-व्यवथा चौकस है। पुलिस अधिकारी किसी भी अनहोनी से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में गश्त लगा रहे हैं।
फिर गांधी परिवार पर भड़के मोदी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी जहां दक्षिण भारत के राज्यों पर खास फोकस कर रहे हैं, वहीं भाजपा की तरफ से पीएम पद के दावेदार भी इन इलाकों पर खास ध्यान दे रहे हैं।
मंगलवार को भी यह जाहिर हुआ, जब कर्नाटक के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी ने राहुल और सोनिया से लेकर समूचे गांधी परिवार को लपेटा और राजीव गांधी तक को आड़े हाथों लिया।
फीस भरने के लिए पैसे नहीं तो बेचा लैपटॉप
19 वर्षीय रमेश (नाम बदला हुआ) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला में रहते हैं। रमेश के पिता एक ग़रीब किसान हैं जिन्होंने बड़ी मुश्किल से रमेश की 12वीं तक की पढ़ाई की फ़ीस चुकाई थी।
इनके परिवार में मां के अलावा तीन बहनें और एक छोटा भाई भी है जो गांव के स्कूल में मुफ्त पढ़ाई करता है। रमेश ने जैसे ही 12वीं पास की, तो प्रदेश में आई समाजवादी पार्टी की सरकार ने ये घोषणा की थी कि ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप बांटे जाएंगे।
पिता ने अपनी तंगी के बावजूद रमेश को लखनऊ में आगे की पढ़ाई करने के लिए जैसे तैसे भेजा। शहर के एक प्रतिष्ठित मगर सस्ते कॉलेज में दाख़िला लिए कुछ ही महीने हुए थे कि रमेश को एक दिन स्कूल प्रांगण में हुए रंगारंग समारोह में मुफ्त लैपटॉप भी मिल गया।
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल
दिल्ली की गद्दी छोड़नी वाली आम आदमी पार्टी और उसके सेनापति अरविंद केजरीवाल अब लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रहे हैं और राजधानी की सरकार में गुजारे 49 दिनों को भुनाने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
पार्टी का दावा है कि जो काम उन्होंने बहुत छोटे अंतराल में किया, वह कई सरकारें साल में नहीं कर सकीं। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपनी लोकलुभावन नीतियों का प्रचार-प्रसार करना चाहती हैं, ताकि वोट बटोरे जा सकें।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है।
हालांकि, जरूरत से ज्यादा जोश में आम आदमी पार्टी से चूक हो गई है। उनके एक दावे की हवा निकल गई और जिस संस्थान की रिपोर्ट का उन्होंने हवाला दिया, उसी संस्था ने उन्हें झूठा साबित कर दिया।
राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपियों को मिली उम्रकैद
देश की सबसे बड़ी अदालत ने राजीव गांधी के हत्यारों को बड़ी राहत देते हुए फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। मुरुगन, पेरारिवलन और सांतन की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया है।
इन तीनों हत्यारों ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की अपील की थी। 4 फरवरी को सु्प्रीम कोर्ट ने इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। केंद्र सरकार ने इन लोगों की फांसी की सजा पर राहत देने का सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया था।
रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास करें आवेदन
पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2014 के तहत कुल 422 पदों को भरा जाना है। इन पदों में फीटर, वेल्डर और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 14 मार्च, 2014 तक सांय 4 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डिविजन में 422 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इनमें फीटर के 240 पद, मकैनिस्ट के दो पद, वेल्डर के 12 पद, इलेक्ट्रीशीयन के 18 पद और वायरमैन के 29 पद शामिल हैं। इसके अलावा मैकेनिक के 107 पद और टर्नर के तीन पद भी शामिल हैं। ये पद डीजल, इलैक्ट्रानिक्स जैसी श्रेणियों में बटे हुए हैं।
आदमखोर बाघिन को मारने निकले विधायक जी
आदमखोर बाघिन से पूरा इलाका दहशत में है और अब तक करीब दस लोगों को वो अपना शिकार बना चुकी है। ऐसे में इलाके के एक नेताजी अपना कामकाज छोड़कर बाघिन को मारने निकले हैं।
बिजनौर के बढ़ापुर से बसपा विधायक मो. गाजी ने पिछले दिनों मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुकी बाघिन को मारने के बंदूक उठा ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिसंबर में उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क से एक नरभक्षी बाघिन चोरी-छिपे बाहर आ गई थी। उसके बाद से अब तक उसने करीब 250 किमी के दायरे में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। मुरादाबाद सहित इसके आसपास के इलाकों में बाघिन की खोज के लिए प्रशासन ने सर्च अभियान भी चलाया था।
बेटी के लिए हैवान बन गया था बाप, उम्रकैद की सजा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता को अपनी तीन साल की निशक्त बेटी से बलात्कार करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला अदालत की जज सुषमा खोसला ने आरोपी संजय बोयट(35) को मृत्यु तक उम्रकैद की सजा सुनाई।
अभियोग पक्ष के वकील के मुताबिक जब आरोपी पिता को सजा सुनाई गई तो उसके चेहरे पर किसी प्रकार के अपराधबोध के भाव नहीं थे। अभियोग पक्ष के वकील के मुताबिक पीड़िता अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही है।
इस घटना से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे में है। पूर कार्यवाही के दौरान परिवार से कोई भी व्यक्ति अदालत भी नहीं आया। इस वक्त पीड़ित बच्ची आरोपी के छोटे भाई की देख-रेख में हैं।
सामने आई आसाराम की दूसरी पत्नी
यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम की मुसिबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को जोधपुर कोर्ट में एक अज्ञात महिला पहुंची और खुद को आसाराम की पत्नी बताने का दावा किया।
जानकारी के मुताबिक अभी तक महिला ने आसाराम पर यौन शोषण का केस दर्ज नहीं कराया है। महिला आगे आसाराम को लेकर क्या कदम उठाएगी अभी यह भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आसाराम को नाबालिग से रेप के आरोप में अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह जोधपुर जेल में बंद है। बाद में आसाराम और उसके बेटे नारायण सांई पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने उनके साथ रेप का आरोप लगाया था।
जब यूपी के पुलिस अफसर बन गए कव्वाल
खाकी वर्दी में रौब दिखाने वाले अगर इस अंदाज में नजर आएं, तो चौंकना लाजिमी है। मौका था पुलिस वीक के दौरान होने वाले सांस्कृतिक आयोजन का, जिसमें यूपी के पुलिस अफसर कव्वाल बन गए।
मेस नाइट के दौरान पुलिस ऑफिसर्स मेस के हॉल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस मौके पर तैयारियां भले ही अधूरी दिखीं लेकिन अफसरों में पुलिस वीक को लेककर जबर्दस्त उल्लास था।
रैंप पर चलने वालों में आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता और उनकी पत्नी, आईपीएस शची घिल्डियाल और बलकार सिंह, आईपीएस कृतिका अंबेडकर, प्रीति व अभिषेक आदि शामिल थे।
खबरें पढ़िए विस्तार से...