फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Today will know, when you get home?

आज पता चलेगा, कब मिलेगा आपको घर?

Tue, 01 Jul 2014 09:00 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
Today will know, when you get home?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को सभी राज्यों के आवास मंत्रियों और सचिवों की दो दिवसीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बैठक में अगले आठ साल में सभी को घर उपलब्ध कराने की योजना पर विचार विमर्श किया जाएगा। ‘शहरी सुशासन और सभी के लिए आवास : अवसर और चुनौतियां’ विषय पर बुधवार से दो दिनों तक विचार मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत बनाए जाने वाले मकानों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, साझेदारी में रियायती मकान तैयार करने और राजीव आवास योजना के तहत अब तक की प्रगति का की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 करोड़ घरों की होगी जरूरत

Today will know, when you get home?

इसके अलावा डेवलपरों और बिल्डरों को किफायती मकान तैयार करने के लिए सहायता देने पर भी बातचीत की जाएगी। साथ ही शहरी इलाकों में विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने की चुनौतियों और इससे निपटने के उपायों पर भी मंथन होगा।

महत्वपूर्ण यह है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में मोदी सरकार ने इसकी घोषणा की थी। माना जा रहा है कि मोदी सरकार के एजेंडे में होने के कारण आम बजट में इसके लिए पर्याप्त फंड की व्यवस्था हो सकती है।

शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल शहरों में 190 लाख मकानों की कमी है, जो 2022 तक 300 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में एजेंडे को पूरा करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने वाले साल यानी 2022 तक सभी को आवास देने की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed