फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   today voting for third phase at 117 seats

छठे चरण का मुकाबला आज, 117 सीटों पर वोटिंग जारी

Thu, 24 Apr 2014 01:13 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
today voting for third phase at 117 seats

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस चरण में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है तो अन्नाद्रमुक, द्रमुक, एनसीपी और शिवसेना जैसे दलों के प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

इस चरण में 18 करोड़ से अधिक मतदाता 2097 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

दांव पर दिग्गजों की किस्मत

today voting for third phase at 117 seats

छठे चरण में यूपी की 12 सीटों, महाराष्ट्र की 19, मध्यप्रदेश दस, बिहार तथा छत्तीसगढ़ की सात-सात, असम व पश्चिम बंगाल की छह-छह सीट, राजस्थान में पांच, झारखंड में चार, जम्मू कश्मीर व पुडुचेरी में एक-एक सीट तथा तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में यह तीसरे दौर का मतदान हो रहा है। यहां 12 सीटों पर सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू डिंपल यादव, भतीजे अक्षय यादव, अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी, फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

चुनाव आयोग ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। छठे चरण के मतदान के बाद चुनाव के तीन चरण और बाकी रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये महारथी हैं मैदान में

today voting for third phase at 117 seats

छठे चरण में मुलायम सिंह यादव, सलमान खुर्शीद, अमर सिंह, हेमा मालिनी, जयंत चौधरी, डिंपल यादव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शाहनवाज हुसैन और सुषमा स्वराज मैदान में हैं।

करुणा शुक्ला, प्रिया दत्त, गुरुदास कामत, संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा, दीपादास मुंशी, दयानिधि मारन, ए राजा, टीआर बालू, कार्ति चिदंबरम, वी नारायणसामी, मेधा पाटकर, मीरा सान्याल, महबूबा मुफ्ती, जितेंद्र सिंह, नमोनारायण मीणा, सुमित्रा महाजन, मीनाक्षी नटराजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed