{"_id":"b6e8b81c4ffa4659cb1f39e639ef381e","slug":"today-supreme-court-will-give-verdict-on-salman-khan-bail-plea-case-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले हिरण मामले में सलमान को झटका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
काले हिरण मामले में सलमान को झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
काले हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मिली सजा पर रोक के खिलाफ की गई अपील पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान के मामले पर दखल से इंकार करते हुए उन्हें एक बार फिर से राजस्थान हाईकोर्ट जाने को कहा है। मामले की सुनवाई एक बार फिर से हाईकोर्ट में चलेगी।
दरअसल पूरा मामला साल 1998 का है जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के आरोप लगे थे। इसके बाद मामला राजस्थान की एक निचली अदालत में चला। जिसमें सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
बाद में सलमान ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। जहां निचली अदालत के फैसले पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसी स्थगनादेश के खिलाफ ही राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर एसजे मुखोपाध्याय और एके गोयल की बेंच ने 5 नवंबर को अपना फैसला रोक लिया था। उस समय बेंच ने कहा था कि राजस्थान हाईकोर्ट ने आखिरकार सलमान खान के खिलाफ दायर किए मुकदमे के पहलुओं पर विचार किए बगैर कैसे स्थगनादेश जारी किया। जिससे सलमान के लंदन जाने के लिए वीजा हासिल करने का रास्ता साफ हो गया था।
हालांकि अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद एक बार फिर से मामला हाईकोर्ट में चलेगा। ऐसे में देखना होगा सलमान के खिलाफ कोर्ट का रूख इस बार क्या रहने वाला है?