फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Today's statement of Sushma Swaraj is contradictory to her earlier stand-Anand Sharma

ललितगेट पर सुषमा की सफाई को कांग्रेस ने खारिज किया

Thu, 06 Aug 2015 06:46 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
Today's statement of Sushma Swaraj is contradictory to her earlier stand-Anand Sharma
ललितगेट मामले में लोकसभा मे दी गई सुषमा स्वराज की सफाई को कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि सदन में दिए अपने बयान के जरिए स्वराज केवल अपना बचाव कर रही हैं। उनका यह बयान उनके पिछले बयान से पूरी तरह से अलग है। उनके दावे पूरी तरह से खोखले और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने ललित मोदी से जु़ड़े सही तथ्य छिपा लिए। सुषमा स्वराज ने अपनी सफाई में इस बात का जिक्र नहीं किया कि ब्रिटिश सरकार ने ललित मोदी के पहले आवेदन को खारिज कर दिया था जिसके बाद सुषमा ने ब्रिटिश सरकार से सिफारिश की थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सुषमा की सिफारिश के बाद ही ललिल मोदी ने अपने यात्रा के दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि आज जो हमने संसद में सुना वह पूरी तरह से बकवास था। सुषमा स्वराज ने अपने बचाव में गलत तथ्य पेश किए हैं जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। अगर ललित की मदद मानवीय आधार पर की गई थी तो फिर वह पूरी दुनिया में क्यों घूम रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था सुषमा ने?

Today's statement of Sushma Swaraj is contradictory to her earlier stand-Anand Sharma

सदन में ललिलगेट विवाद पर सफाई देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा था कि ललित मोदी की मदद की मसले पर मुझ पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। मीडिया के जरिए मुझसे सवाल पूछा जा रहा है, लेकिन मुझे मेरा पक्ष रखने नहीं दिया जा रहा है।'

लोकसभा में सफाई दे रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने कभी भी ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद नहीं की, बल्‍कि उन्होंने ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखकर ये कहा था कि य‌दि ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिए जाते हैं तो भारत और ब्रिटेन के संबंध प्रभाव‌ित नहीं होंगे। सुषमा ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार को ऐसा आश्वासन देना, ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाना नहीं है। उन्होंने कहा‌ कि ये मदद उन्होंने शुद्घ मानवीय आधार पर की।

सुषमा ने बताया‌ कि ललित मोदी की पत्नी को 10वीं बार कैंसर उभरा था। उनकी स्थिति बहुत ही गंभीर थी और वह चा‌हतीं थीं कि ईलाज के दौरान उनके पति ललित मोदी उनके साथ रहें। मानवीयता के नाते ‌ललित मोदी की मदद की गई, ताकि वह पत्नी की ईलाज के समय मौजूद रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed