{"_id":"88cdd3260695d77b2b13498127f37b5a","slug":"today-rahul-gandhi-in-mahoba-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आज महोबा में, करेंगे पदयात्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल गांधी आज महोबा में, करेंगे पदयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा।
Updated Sat, 23 Jan 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जिले में भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। वह 23 जनवरी को सुबह 10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से महोबा के लिए कार से रवाना होंगे।
विज्ञापन
11.45 बजे पवा चौराहे के पास सूपा मंडी समिति पहुंचेंगे। यहां से सूपा रेलवे स्टेशन के पास से होते हुए लाड़पुर तक आठ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
रास्ते में सूपा खेल मैदान में किसान पंचायत करेंगे। इसके बाद महिला दल (राजीव गांधी सेल्फ हेल्फ ग्रुप) के साथ सूपा चौराहे पर रेलवे स्टेशन के पास मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 3.15 बजे कार के जरिये लाड़पुर से ग्राम मुढ़ारी के लिए प्रस्थान करेंगे। 3.25 बजे मुढ़ारी ग्राम पहुंचेगे। यहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 3.40 बजे ग्राम मुढ़ारी से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन