दुनिया के सामने मोदी आज कहेंगे, मैं शपथ लेता हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 3,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि तो शामिल होंगे ही।
वहीं देश की चुनिंदा प्रमुख हस्तियां भी इस ऐतिहासिक समय में शामिल होंगी। इन प्रमुख हस्तियों में अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत समेत कई अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
मोदी का मंत्रिमंडल भी लेगा पद और गोपनीयता की शपथ
पूर्ण बहुमत के साथ बनने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। आज बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर खुश होंगे।