फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   today may not be see tajmahal

आज नहीं हो सकेगा ताज का दीदार, जानिए क्यों?

Thu, 20 Aug 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 20 Aug 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
 today may not be see tajmahal

ताजमहल आम पर्यटकों के लिए गुरुवार को दो घंटे बंद रहेगा। 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके साथ आ रहे 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान सुबह 10:45 से दोपहर 12:45 बजे तक किसी भी पर्यटक को एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


टिकट खिड़कियां एक घंटे पहले ही बंद कर दी जाएंगी। सुबह 10 बजे के बाद अगर ताजमहल देखने का कार्यक्रम तय कर रहे हों तो बदल दीजिए। सुबह 10:45 से 12:45 तक वीवीआईपी विजिट के लिए ताज बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान आप आगरा किला या अन्य स्मारक का दीदार कर सकते हैं। एएसआई ने इस बंदी की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है।

दोपहर बाद जाएंगे मेहमान

 today may not be see tajmahal

राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करने के लिए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा गुरुवार सुबह 10:15 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

विदेशी प्रतिनिधिमंडल पूर्वाह्न 11:30 बजे एयरपोर्ट पर चार्टर प्लेन के जरिए पहुंचेंगे। यहां स्वागत के बाद वह सीधे मुगल शेरेटन होटल जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल होटल से ताजमहल पहुंचेगा और 12:45 बजे ताजमहल का दीदार कर लौटेगा।

मुगल होटल में 15 मिनट का प्रेजेंटेशन और स्वागत कार्यक्रम होगा। उसके बाद लंच कर मेहमान 3:25 बजे दिल्ली चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed