फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   today is the black day of Indian democracy said Sonia-rahul Gandhi,

निष्काषित सांसदों पर राहुल का मोदी पर हमला

Tue, 04 Aug 2015 09:03 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
today is the black day of Indian democracy said Sonia-rahul Gandhi,

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 25 सांसदों के लोकसभा से निलंबन को लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया है। सांसदों को निलंबित करने के स्पीकर के फरमान पर वह बेहद नाराज दिख रही थीं।

विज्ञापन


उधर, सदन में पार्टी के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गुजरात की तरह यहां भी विपक्षी सदस्यों को निलंबित किया जा रहा है। वैसा ही यहां भी हो रहा है। यह गुजरात मॉडल है, जिसे क्रियान्वित किया जा रहा है।   
विज्ञापन


राहुल ने किया ट्वीट, बताया काला दिन

today is the black day of Indian democracy said Sonia-rahul Gandhi,

भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार के यू-टर्न लेने के संकेतों के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार जल्द ही समझ जाएगी कि सच को दबाया नहीं जा सकता।

देश के लोगों और कांग्रेस पार्टी ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर यह बात साबित कर दी है। राहुल ने आगे कहा कि चाहे प्रधानमंत्री दोषियों को बचाने का जितना भी प्रयास करें, लेकिन भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दे पर भी सच की आवाज नहीं दबेगी।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की ओर से निलंबित 25 सांसदों को लेकर राहुल ने आगे ट्वीट किया कि वह अपने हर निलंबित सांसद के साथ खड़े हैं। यह भारतीय लोकतंत्र का काला दिन है।

विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ समूचा विपक्ष हुआ एकजुट

today is the black day of Indian democracy said Sonia-rahul Gandhi,

लोकसभा से कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित करने के फैसले ने मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर दिया है। स्पीकर के इस फैसले के खिलाफ सभी विपक्षी दलों ने मंगलवार से सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

इसमें तृणमूल कांग्रेस के अलावा सपा, एनसीपी, जदयू, राजद, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आप और वाद दल शामिल हैं। निलंबन के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना भी देगी।   


कार्यवाही में भाग नहीं लेगी तृणमूल
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा से 25 सांसदों के निलंबन के खिलाफ सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि संसदीय लोकतंत्र के हित में हम सांसदों के निलंबन का विरोध करते हैं।  


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed