{"_id":"88e8e98a-2aa7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"today-anna-will-announce-core-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना आज करेंगे कोर कमेटी का ऐलान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना आज करेंगे कोर कमेटी का ऐलान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Nov 2012 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे शनिवार को समन्वय समिति का ऐलान करेंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सदन में बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक समिति के सदस्यों की संख्या 17 तक रखने पर सहमति बनी है। इसमें जनलोकपाल आंदोलन में अन्ना के सहयोगियों के साथ तीन-चार नए सदस्य शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
असम दौरे से लौटने के बाद हजारे ने शुक्रवार देर शाम एक बैठक बुलाई। इसमें शनिवार की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान सहमति बनी कि किरण बेदी, संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई, अरविंद गौड़, शशिकांत, देविंदर शर्मा, पवन गुप्ता, समेत ऐसे सभी लोगों को समिति में लिया जाए, जो जनलोकपाल आंदोलन के दौरान साथ थे, लेकिन उन्होंने केजरीवाल की तरह राजनीति की राह नहीं पकड़ी है। फिलहाल इसके सदस्यों की संख्या अधिकतम 17 होगी।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे, वहीं संतोष हेगड़े कुछ वजहों से शामिल नहीं हो सकेंगे। इस बैठक के बाद समिति का विस्तार किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह जैसे सभी पूर्व सहयोगी कमेटी में शामिल हो जाएं। वहीं कार्यालय को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। कौशांबी और आईआईटी के नजदीक सर्वोदय एंक्लेव समेत आधा दर्जन जगह देखी गई हैं।
विज्ञापन