{"_id":"27ecde4dd0c56d5abf7eea21a9b074ad","slug":"tobacco-ban-in-bihar-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में तंबाकू पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार में तंबाकू पर लगा प्रतिबंध
एजेंसी/पटना
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तंबाकू और तंबाकू उत्पादों पर बिहार में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को तंबाकू रोकथाम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जर्दा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध की घोषणा की। इसके साथ ही बिहार तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने वाला नौवां राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री मांझी ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिबंध के साथ ही तंबाकू उत्पादों पर कर में वृद्धि की जाएगी। बिहार में इस समय तंबाकू उत्पादों पर 30 प्रतिशत कर लगता है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस कर को दोगुना किया जा सकता है। मांझी ने कहा कि कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन