फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to take power medicine and run for army.

सेना भर्ती में शक्तिवर्धक दवाएं लेकर लगाई दौड़

Tue, 09 Dec 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
to take power medicine and run for army.

जयपुर में मंगलवार को आयोजित सेना भर्ती दौड़ में कई युवा शक्तिवर्धक दवाएं खाकर दौड़े। सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सौ से अधिक ऐसी दवाओं के पैकेट बरामद किए। यही नहीं, सेना को जांच में अभ्यर्थियों के पास से डॉक्टरों की फर्जी सील भी मिली।

विज्ञापन


अब सेना के अधिकारी दौड़ में सफल अभ्यार्थियों का मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है। सेना को आशंका है कि सफल अभ्यर्थियों में से भी कुछ ने ऐसी दवाओं का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


जयपुर के नजदीक आमेर में सेना ने भर्ती दौड़ आयोजित की थी।  सेना की इंटेलीजेंस विंग ने सैन्य अधिकारियों को पहले ही चेता दिया था कि दौड़ में शामिल अभ्यर्थियों के शक्तिवर्धक दवाओं के इस्तेमाल की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की इंटेलीजेंस विंग से मिली जानकारी के आधार पर आयोजन स्थल पर मौजूद सेना के अधिकारियों ने भर्ती में आए अभ्यर्थियों की जांच की। जांच में कई अभ्यर्थियों से ऐसी दवाओं के सौ से अधिक पैकेट भी बरामद किए गए। चिकित्सा विभाग की टीम ने भर्ती स्थल पर जाकर उन दवाइयों की जांच की। चिकित्सकों के अनुसार बरामद हुई शक्तिवर्धक दवाइयों का सेवन दौड़ से तीन घंटे पहले किया जाता है।


इधर, जांच के दौरान सैन्य अधिकारियों को जांच में अभ्यार्थियों के पास डाक्टरों की फर्जी सील भी मिली है। इस सीलों का इस्तेमाल अभ्यर्थियों ने अपने फिटनेस प्रमाण पत्र पर किया है। सेना ने अभ्यर्थियों से मिली इस तरह की सील भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed