फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to recover ten rupees spent thirty thousand

10 रुपए वसूलने के लिए खर्च कर दिए तीस हजार रुपए, पड़ी फटकार

Fri, 10 Jul 2015 09:26 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
to recover ten rupees spent thirty thousand

एक आरटीआई आवेदनकर्ता से 10 रुपये की शुल्क वसूलने के लिए राष्ट्रीय हरित पंचाट (एनजीटी) ने 30,000 रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। केंद्रीय सूचना आयोग ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह ‘मोहर लुटा जाए, कोयले पर छाप पड़े’ जैसा मामला है।

विज्ञापन


सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु ने अपने आदेश में कहा कि ‘एक दस रुपये के आईपीओ की सूचना न देने पर लड़ी गई कानूनी लड़ाई के लिए 30,000 रुपये खर्च करने की कहानी सुनने के बाद यह ‘मोहर लुटा जाए, कोयले पर छाप पड़े’ जैसा मुहावरा प्रतीत होता है। अगर इसे फिर से लिखा जाए तो कहा जाएगा ‘हजारों लुटा जाए, रुपये पर छाप पड़े।’
विज्ञापन

 
इस मामले में आवेदक ने कोर्ट फीस स्टैंप के रूप में दस रुपये का शुल्क चुकाया था, जिसके बारे में एनजीटी ने कहा था कि इसे उनके आफिस द्वारा जारी नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक के चुकाने के बाद भी एनजीटी को होता घाटा

to recover ten rupees spent thirty thousand

इसके बाद एनजीटी आफिस ने आवेदक को आईपीओ अथवा डिमांड ड्राफ्ट की शक्ल में 10 रुपये की शुल्क चुकाने को पत्र लिखा। आवेदक को एनजीटी की ओर से यह भी कहा गया कि वह उनके आफिस से सूचना प्राप्त कर सकता है।

सुनवाई के दौरान यह बात निकलकर आई कि न तो पत्र की प्रति और न ही डिस्पैच का साक्ष्य आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जब आचार्युलु ने एनजीटी के वकील से पूछा क्या 10 रुपये के लिए पत्र लिखने पर 50 रुपये खर्च हुए तो इस पर उनका जवाब ‘हां’ में था।

आचार्युलु ने कहा, ‘अगर आवेदक मांगे गए 10 रुपये के आईपीओ/डीडी चुका देता तो एनजीटी उसे सूचना वापस भेजने पर 50 रुपये खर्च करता। अगर आवेदक 10 रुपये चुका देता तब भी एनजीटी को 40 रुपये का घाटा होता।

31 हजार महीने का खर्च वकील पर

to recover ten rupees spent thirty thousand

अगर सूचना डिस्पैच की जाती तो इसकी कीमत 100 रुपये तक होती।’ उन्होंने कहा, ‘इसी आधार पर वकील को प्रतिमाह 31,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कांफ्रेंस कनवेंस के लिए 700 रुपये, पहली अपील के लिए 11,000 रुपये, दूसरी अपील के लिए 21,000 रुपये तथा अन्य खर्चों के अतिरिक्त दस प्रतिशत क्लर्क चार्ज शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed