फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to help any fugitive is wrong

ललित मुद्दे पर बोले भाजपा सांसद, भगोड़े की मदद करना है गलत

Wed, 24 Jun 2015 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
 to help any fugitive is wrong

पूर्व गृह सचिव एवं मौजूदा भाजपा सांसद आर के सिंह ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बचाने के भाजपा के प्रयासों पर पानी फेरते दिख रहे हैं। अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा है कि एक भगोड़े की मदद करना गलत है।

विज्ञापन


आर के सिंह ने सरकार से अपील की है कि सरकार ललित मोदी को वापस भारत लाने के लिए हर संभव कदम उठाए ताकि वो कानून का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी भगोड़े की मदद करता है तो वो गलत है।
विज्ञापन


अगर कोई भगोड़े से मिलता है तो ये बिल्कुल ही गलत है। जिसने भी मदद की है वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी नोटिस और कई समनों का सामना कर रहे हैं और एसे भगोड़े की मदद करना या उससे कोई मीटिंग करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावड़ेकर ने टाल दिया सवाल

 to help any fugitive is wrong

आर के सिंह ने इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं लिया। जब आर के सिंह से यह पूछा गया कि अगर ललित मोदी को 'बचाया' गया तो?

इस पर आर के सिह ने कहा कि जो विभाग इस मामले से जुडे़ं हैं वो अपना काम कर रहे हैं। भाजपा सांसद आर के सिंह के इस बयान पर भाजपा प्रावक्ता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं भाजपा के कुछ प्रवक्ता टीवी चैनलों पर यह कह रहे थे कि यह उनका निजी बयान है और वो पहले भी ऐसा करते रहे हैं। वहीं इस मु्द्दे पर कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

भाजपा की बढ़ी मुसीबत!

 to help any fugitive is wrong

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बचाव कर के अपनी राजनैतिक पूंजी खो रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट मांग कर रहे हैं कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने पद से इस्तीफा दें।

बताते चलें कि यह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर के कहा था कि उन्होंने मानवता के आधार पर ललित मोदी के ट्रेवेल डॉक्यूमेंट्स को रिलीज कराने में उनकी मदद की थी।

जिसके बाद परत दर परत खुलासों के दौर में ललित मोदी की आंच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक पहुंच गई। इन सबके बाद भाजपा सांसद आर के सिंह का यह बयान भाजपा को मुसीबत में डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed