फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to grab daud ibrahim new passport number

दाऊद को दबोचने के लिए चाहिए नया पासपोर्ट नंबर

Mon, 12 Nov 2012 08:07 AM IST
नई दिल्ली/गुंजन कुमार
नई दिल्ली/गुंजन कुमार Updated Mon, 12 Nov 2012 08:07 AM IST
विज्ञापन
to grab daud ibrahim new passport number

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दुनिया के किसी भी देश में ढूंढने के लिए उसके नए नाम और नए पासपोर्ट नंबर की जरूरत है। भारत की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के तहत कई देशों की पुलिस उसे पुराने नाम और पासपोर्ट नंबर से ढूंढ रही है, जबकि इस डॉन ने पिछले कुछ सालों में कई बार अपना नाम बदला है। एजेंसियों को चकमा देने के लिए कई पासपोर्ट भी बनवा रखा है। गौरतलब है कि रेड कॉर्नर नोटिस पासपोर्ट नंबर के आधार पर ही जारी की जाती है।

विज्ञापन


गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इसी हफ्ते रोम में संपन्न इंटरपोल सम्मेलन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि दाऊद के पूरे ब्योरे के बावजूद 1993 के इस मास्टरमाइंड को अब तक नहीं सौंपा जा सका है। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े उच्चपदस्थ अधिकारियों के मुताबिक यह भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ और आईबी की जिम्मेदारी है कि वह दाऊद के नए नाम और पासपोर्ट नंबर का पता लगाए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे यह भी पुख्ता करना होगा कि वह नया नाम और पासपोर्ट उसी दाऊद का है, जिसने अपनी पहचान बदल रखी है। अधिकारियों के मुताबिक इसके बिना दाऊद को भारत लाना सपने की तरह है। पाकिस्तान इसी बात का फायदा उठा कर दाऊद की तरफ से आंखें मूंदे हुए है। अधिकारी ने बताया कि इस हालात से भारतीय एजेंसियों के साथ संबंधित विदेशी एजेंसियां भी परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दाऊद के दुबई और सऊदी अरब में भी होने की खबर कई बार मिलती रहती है। खाड़ी के देशों के अंडरवर्ल्ड में ठोस पकड़ होने की वजह से दाऊद के खिलाफ ठोस कागजी सबूतों के बिना कोई भी एजेंसी कार्रवाई करने से बचती हैं।

...कहीं बदलवा न लिया हो चेहरा
आशंका व्यक्त की जा रही है कि ऐसा हो सकता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के प्लास्टिक सर्जरी के जरिए चेहरा बदलवा लिया हो। खुफिया एजेंसियों ने भी इस संभावना से इनकार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार अगर ऐसा है तो फिर उसे पकड़ना काफी मुश्किल हो जाएगा।


वैसे पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में कई नए खिलाड़ियों के आ जाने से दाऊद की ताकत कम हुई है। यहां तक कि उसे पाकिस्तान में महफूज रहने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसके बावजूद उस पर हाथ डालना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उसकी सटीक पहचान भारतीय एजेंसियों के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed