फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to give tuition is illigal soudi arabia

ट्यूशन पढ़ाने पर तीन शिक्षकों को जेल

Mon, 16 Jun 2014 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jun 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
to give tuition is illigal soudi arabia

कई इस्लामिक देशों के सख्त कानून जैसे चोरी करने पर हाथ काट देना आदि के बारे में आपने सुना होगा लेकिन ऐसे कानून के बारे में नहीं सुना होगा जहां पढ़ाना भी अपराध माना जाता हो।

विज्ञापन


सउदी अरब की राजधानी रियाद में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें ट्यूशन पढ़ाने के जुर्म में तीन टीचरों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि ये तीनों टीचर भारतीय हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार होने वालों में से एक टीचर UP से हैं

to give tuition is illigal soudi arabia

जानकारी के अनुसार, ये टीचर इंटरनेशनल इंडियन स्कूल में कार्यरत हैं। रियाद पुलिस ने जब इन टीचरों के घर छापा मारा तो वहां कई बच्चे मौजूद थे जिन्हें ट्यूशन पढ़ाया जा रहा था।

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार होने वाले टीचरों में तौकीद अहमद सिद्दीकी उत्तर-प्रदेश से हैं ज‌बकि दो अन्य टीचर महबूब पाशा कर्नाटक से और मोहम्मद रफी तमिलनाडु से हैं।

तीनों टीचरों को गैर कानूनी और आपराधिक जुर्म में रियाद की तारहील जेल भेज दिया गया है। हलांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि इन्हें कितने दिनों के लिए जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed