फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to fight election is like to face rape says tmc leader

'चुनाव लड़ना बलात्कार जैसा'

Wed, 26 Mar 2014 05:58 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
to fight election is like to face rape says tmc leader

बंगाली फ़िल्म स्टार और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार देव यह कहकर विवादों में फंस गए हैं कि चुनाव लड़ना बलात्कार होने जैसा है। हालांकि उनके इस बयान के बाद महिला संगठनों और विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने माफ़ी मांग ली है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एक बंगाली समाचार पत्र ने देव से पूछा था कि क्या पश्चिम बंगाल की घाटाल सीट से चुनाव लड़ने की उन्हें ख़ुशी है।

इस पर उन्होंने कहा, "ख़ुशी।।।! यार, यह एकदम बलात्कार होने जैसा है। आप चिल्ला सकते हैं या आप मज़े ले सकते हैं। यही बात है। इससे ज़्यादा कुछ नहीं। ख़ैर, जब मैं आ गया हूं तो मुझे काम करना ही है।" इस साक्षात्कार में बंगाली फ़िल्मों के इस सुपरस्टार ने कहा कि 80 से 90 प्रतिशत मीडिया का फ़ोकस इस समय घाटाल पर ही है।

विज्ञापन

बयान पर शुरू हुआ बवाल

to fight election is like to face rape says tmc leader

देव के इस बयान की महिला संगठनों के साथ ही कांग्रेस, भाजपा और माकपा जैसे राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि देव के बयान से लगता है कि वह राजनीतिक तौर से कितने कच्चे और असंवेदनशील हैं।

माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, "हम इसकी सख़्ती के साथ निंदा करते हैं। ख़ासतौर से तब जबकि यह बयान ऐसे शख़्स ने दिया है, जिसे युवाओं के आदर्श के तौर पर देखा जाता है।"

हालांकि विवाद बढ़ता हुआ देखकर देव ने माफ़ी मांग ली है और उन्होंने कहा है कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed