फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   To clean lake DM 'greed' biryani to citizens

डीएम ने बिरयानी का 'लालच' दे साफ करवाई झील

Wed, 27 Jan 2016 08:15 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
To clean lake DM 'greed' biryani to citizens

केरल के कालीकट के कलेक्टर ने शहरवासियों से वो कारनामा करवा दिया जिसकी उम्मीद हाल फिलहाल तक किसी को नहीं थी। 57 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली शहर की पिसारीकावु झील को कलेक्टर ने शहर वासियों के सहयोग से एक ही दिन में साफ करवा दिया वो भी बिना किसी सरकारी तामझाम के।

विज्ञापन


कलेक्टर ने झील साफ करने के लिए लोगों से कालीकट बिरयानी की डील की थी जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया। लोगों ने स्वयं श्रम से झील को साफ कर दिया तो डीएम ने भी वादे के अनुसार सबको बिरयानी खिलाकर उनको धन्यवाद दिया। इसकी तस्वीरों के साथ कलेक्टर ने फेसबुक पर पोस्ट की तो वो भी देखते ही देखते वायरल होने लगी।
विज्ञापन


कालीकट की विशाल पिसारीकावु झील के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जिसके चलते वहां काफी प्रदूषण रहता था।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इसकी सफाई के लिए आगे आने की अपील की, लेकिन लोगों ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। प्रशासन की ओर से स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इस संबंध में आग्रह किया गया लेकिन कोई खास फायदा होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एक दिन में ही साफ कर डाली विशाल झील

To clean lake DM 'greed' biryani to citizens

इसके बाद इसे साफ करने का जिम्मा उठाया जिले के डीएम और शहर में कलेक्टर ब्रो के नाम से मशहूर एन प्रशांत ने। उन्होंने स्‍थानीय लोगों से अपील की कि वो झील साफ करने में सहयोग दें तो उनकी ओर से उन्हें कालीकट बिरयानी खिलवाई जाएगी।

डीएम की यह अपील काम कर गई और लोगों ने उनकी पहल को हाथों हाथ लिया। इस काम के लिए 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस का दिन चुना गया। जिसके बाद काफी संख्या में लोग मंगलवार को सुबह से ही झील पर काम में जुट गए।

भारी संख्या में लोगों के श्रमदान से झील की गंदगी भी कुछ घंटों में ही साफ हो गई। इसके बाद डीएम ने भी अपने वादे के अनुसार सभी को बिरयानी खिलाकर उनका धन्यवाद अदा किया। प्रशासन के अनुसार बिरयानी का खर्चा सूखा राहत कोष से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed