{"_id":"dfb90aade4db98a912b24a4571788eb2","slug":"tn-govt-in-a-hunt-of-400-kggold-to-distribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बांटा जा रहा 400 किलो सोना!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यहां बांटा जा रहा 400 किलो सोना!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में इन दिनों उन्नाव में जारी खजाने की खोज की चर्चा फैली है। लेकिन इस जगह से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक राज्य की सरकार को 400 टन सोने की तलाश है।
विज्ञापन
इस खजाने तक पहुंचने के लिए तमिलनाडु सरकार कहीं खुदाई नहीं कर रही। बल्कि वह 120 करोड़ रुपए में 400 किलोग्राम सोना खरीदने की तैयारी में है।
तमिलनाडु के समाज कल्याण और पौष्टिक भोजन कार्यक्रम निदेशालय ने बुधवार को 1 लाख सोने के सिक्के खरीदने के लिए टेंडर जारी किया। ये सभी सिक्के 22 कैरेट के होंगे और इनका वजन 4-4 ग्राम होगा।
विज्ञापन
सोने के ये सिक्के सरकार की पांच वैवाहिक सहायता योजनाओं के तहत गरीब लाभार्थियों को दिए जाने हैं। टेंडर 22 नवंबर को खुलेगा।
मद्रास ज्वैलर्स एंड डायमंड मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जयंतीलाल चलानी ने कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण काम है। सोने की उपलब्धता एक बड़ा चैलेंज है। सोने के आयात केवल निर्यात के आधार पर किया जा सकता है।"
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक बोली में कामयाब रहने वाली इकाइयों को 32 जिला ट्रेजरी और अकाउंट ऑफिस में पहुंचाने होंगे। यह डिलीवरी ऑर्डर देने के 30 दिनों के भीतर पूरी हो जानी चाहिए।