ममता बनर्जी की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में सभी अटकलों को झुठलाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों में परचम फहराया है। राज्य में हो रहे नगर निकायों के चुनावों में सत्तारूढ़ दल ने अजेय बढ़त बना ली है। 144 सीटों वाले कोलकाता नगर निगम में टीएमसी ने 80 सीटों पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा राज्य की 91 नगर पालिकाओं में से 67 पर टीएमसी आगे चल रही है। लेफ्ट फ्रंट 13 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि बीजेपी केवल सात सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं।
कोलकाता के मेयर और टीएमसी के उम्मीदवार शोवन चट्टोपाध्याय वार्ड नंबर 131 से अपने करीबी सीपीएम उम्मीदवार से काफी आगे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 91 नगर निकायों के ये चुनाव सेमीफाइनल की तरह देखे जा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले पता चली जमीनी हकीकत
सिलीगुड़ी नगर निगम में अभी तक के मिले रुझानों के मुताबिक सीपीएम वाले लेफ्ट फ्रंट ने ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 18 अप्रैल को हुए कोलकाता नगर निगम और 91 नगररपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती का काम आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ। 67 सीटों में कुछ सीटों पर टीएमसी स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रही है।
कोलकाता नगर निगम का चुनाव सभी पार्टियों के लिए लिटमस टेस्ट की तरह माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लिए इस बात की लड़ाई थी कि क्या शहरी वोटरों में उसकी लोकप्रियता अब भी कायम है। बीजेपी, जो कि टीएमसी के लिए चुनौती बनने की कोशिश में है, उसके लिए भी ये चुनाव परिणाम एक सबक की तरह है। राज्य में लगातार अपनी लोकप्रियता खो रही कांग्रेस ने कुछ इलाकों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की है।