फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tmc mp tapas pal again gave controversial statement

सामने आया तपस का एक और वीडियो

Wed, 02 Jul 2014 05:28 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
tmc mp tapas pal again gave controversial statement

माकपा समर्थकों की हत्या करने और उनके परिवार की महिलाओं का बलात्कार कराने की धमकी देने के बाद तपस पाल एक और विवाद में फंस गए हैं।

विज्ञापन


उनके भड़काऊ बयान से जुड़ा एक और वीडियो टेप सामने आया है, जिसमें वह अपने पार्टी समर्थकों से विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गला रेत डालने के लिए कह रहे हैं।

टेप के मुताबिक नदिया जिले के एक गांव की सभा में पाल लोगों को भड़का रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया गला रेतने का फरमान!

tmc mp tapas pal again gave controversial statement

तपस पाल कह रहे हैं, ‘मैं आपसे यह कह रहा हूं। जो लोग हत्या करते हैं वे मनुष्य नहीं हो सकते। जब तक मैं आपके साथ हूं आप एक भी माकपा कार्यकर्ता को न छोड़ें। मैं अपने लड़कों से कह रहा हूं।

मैं महिलाओं से भी कह रहा हूं। आप सब्जी काटने वाला औजार तो रखते ही होंगे। इससे उनका गला रेत डालिये।'

बांग्ला न्यूज चैनल पर इस टेप का प्रसारण पाल के माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने और उनकी महिलाओं का बलात्कार कराने से जुड़े बयान में माफी मांगने के बाद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वाले बयान पर मांगी माफी

tmc mp tapas pal again gave controversial statement

इससे पहले तपस पाल ने रेप वाले अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली थी। तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल राय ने कोलकाता में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद तापस पाल ने पार्टी को भेजे गए पत्र में अपने बयान के लिए बिना शर्त माफ़ी मांगी है।

पूरा मामला उस समय सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस सांसद तपस पाल का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनकी महिलाओं का बलात्कार कराने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से पाल के बयान पर खुद संज्ञान लेने और उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed