फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   TMC mp's protest over mitra arrest

मित्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ TMC का प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2014 03:44 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
TMC mp's protest over mitra arrest

शारदा चिटफंड मामले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी सांसदों ने आज संसद गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। टीएमसी सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान कुछ तख्तियां भी दिखाईं। तख्तियां दिखाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे इन सांसदों ने कहा कि मित्रा बेकसूर हैं।

विज्ञापन


टीएमसी सांसदों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने कहा, "टीएमसी ने आज सदन में हंगामा किया, उन्होंने जिस तरह का बर्ताव किया है उसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ेगा।" शारदा स्कैम की जांच पर बोलते हुए नायडू ने कहा है कि इस मामले की जांच से भारत सरकार का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

टीएमसी ने साधा मोदी पर निशाना

TMC mp's protest over mitra arrest

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस मामले में जांच क्यों नहीं की गई। संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे सांसदों के हाथ में एक पोस्टर था जिसमें मोदी और सुब्रत राय को पास पास खड़े हुए दिखाया गया है।

नायडू ने कहा कि टीएमसी नेता मदन मित्रा को किसी के साथ मंच साझा करने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि उन्हें किसी के साथ पैसे साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। वहीं भाजपा नेत्री ने कहा कि शारदा मामले में क्या तस्वीर सामने आएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed