{"_id":"7e2dded7773987b4f6c75031f37e1efb","slug":"tmc-mla-injured-in-post-poll-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प में तृणमूल विधायक जख्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झड़प में तृणमूल विधायक जख्मी
हावड़ा/एजेंसी
Updated Sat, 20 Jul 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में आयोजित पंचायत चुनावों के बाद हुई झड़प में टीएमसी विधायक गुलशन मलिक घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
यह झड़प जिले के पंचला में टीएमसी, कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को हुई। हमले में टीएमसी के तीन और कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलिक ने बताया कि माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर बमों और बल्ले से हमला कर दिया, जिसके जवाब में उनके सुरक्षा गार्ड ने भी गोलियां चलाईं।