फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   TMC MLA courts controversy with rape comment.

'जब तक धरती है, रेप होते रहेंगे'

Thu, 28 Aug 2014 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
TMC MLA courts controversy with rape comment.

तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल के बयान पर मचे बवाल से किसी तरह पार्टी अभी उबरी ही थी कि एक बार फिर से टीएमसी के एक और नेता की विवादित बयान से हंगामा मच गया है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हलदर ने देश में हो रही रही रेप घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक धरती है, रेप की घटनाएं होती रहेंगी।
विज्ञापन


टीएमसी विधायक के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। पार्टी एक बार फिर से विरोधियों के निशाने पर आ गई है। खास तौर से विपक्ष और महिला संगठनों ने टीएमसी नेता के बयान के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक हलदर ने चौबीस परगना जिले के पास डायमंड हार्बर में एक बैठक के दौरान ये विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, "पहले भी रेप होते रहे हैं, आज भी रेप होते हैं। जब तक ये धरती रहेगी, तब तक रेप होते रहेंगे।"

बयान पर मचा बवाल

TMC MLA courts controversy with rape comment.

भले टीएमसी विधायक ने अपने बयान का बचाव करने की कोशिश की हो लेकिन उनके विवादित बयान पर विवाद गहरा गया है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने टीएमसी विधायक के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये पूरी तरह से असंवेदनशील टिप्पणी है।" साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस मामले की गंभीरता को समझने की अपील की है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी से महिला होने के नाते ऐसे बयान पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "हल्दर को उनके इस असंवेदनशील बयान के लिए पार्टी से हटाया जाए।"

इस मामले में सीपीआई (एम) नेता रितुब्रत बनर्जी ने कहा कि ऐसे बयान के बाद भी पार्टी अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे पार्टी की नीतियों का पता चलता है।

तापस पाल के बयान से मचा था बवाल

TMC MLA courts controversy with rape comment.

फिलहाल इस पूरे मामले में सियासत गरमाने के बाद विधायक दीपक हलदर ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बयान जागरूकता फैलाने के लिए दिया है।

इतना ही नहीं टीएमसी विधायक ने बलात्कार की घटना को 'सामाजिक बीमारी' करार दिया और कहा, "हम इसका समर्थन नहीं करते लेकिन ये संभव नहीं है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समस्या को अकेले इसे हल कर सकें।"

बता दें कि टीएमसी विधायक दीपक हलदर का ये ऐसे समय पर आया जब टीएमसी पहले ही से अपने सांसद तापस पाल के विवादित बयान से मुश्किल में थी।

तापस पाल ने कहा था कि अगर सीपीएम के लोग उनके कार्यकर्ताओं को धमकाएं या उन पर हमला करें तो वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो सीपीएम कार्यकर्ताओं पर हमला करें और महिलाओं-लड़कियों से रेप करें।

टीएमसी सांसद के इस बयान के बाद भी काफी बवाल मचा था। जिसके बाद पार्टी को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed