फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tmc leader arrested in gang rape case

गैंगरेप के आरोप में TMC नेता गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2014 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Nov 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
tmc leader arrested in gang rape case

पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही तृणमूल कांग्रेस(TMC) के एक वरिष्ठ नेता को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह मामला पश्चिम बंगाल के बालासाट जिले का है जिसमें टीएमसी नेता पर उनके कुछ साथियों के साथ मिल कर एक नवविवाहिता का सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप था।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, नेताजी को एक 22 वर्षीय महिला का गैंग रेप करने के आरोप में रविवार को उनको एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उनका एक आरोपी साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार लोगों पर पीड़िता का आरोप है कि उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया है।

नेताजी के चंगुल में कैसे आई महिला?

tmc leader arrested in gang rape case

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। इस विवाद की खबर पर आरोपियों ने महिला को मामले पर सुलह कराने का झांसा देकर एक जगह पर मिलने के ‌लिए बुलाया।

महिला जब नेता जी से मिलने पहुंची तो उसे वहां पर कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया गया जिससे वह अचेत हो गई। महिला के अचेत होने पर आरोपियों ने बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी बलात्कार करने के बाद महिला को एक ‌दुकान के बाहर छोड़कर भाग गए।

इसके बाद कुछ स्‍थानीय लोगों ने महिला को अचेत अवस्था में पाकर पुलिस को बुलाया और फिर उसे निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत ठीक होने पर पुलिस में शिकायत दी गई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ क्या था विवाद?

tmc leader arrested in gang rape case

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर को मीजानुर रहमान के साथ दक्षिण बोइरा इलाके में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति मानसिक था लेकिन शादी से पहले इसके बारे में उसे जानकारी नहीं दी गई थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि इस पर उसकी बेटी ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया तो उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगा।

पति से परेशान होकर पीड़िता अब अपने घर पर ही रहने लगी थी। इधर महिला ने अपने पति के दोस्त रजीबुल से मदद मांगी ‌तो उसने मामले को हल कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद रजीबुल ने शनिवार की शाम को अपने दूसरे वाले घर में मामले की सुलह कराने के लिए बुलाया। शिकायत के अनुसार रजीबुल के यहां पहले से दो लोग मौजूद थे जो पीड़िता के पहुंचने पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसका बलात्कार किया।

मामले पर टीएमसी के जिला सचिव कमल दास ने कहा कि असलामुज पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed