फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tmc, jdu and samajwadi party leaders protest over black money.

काले धन पर टीएमसी सांसदों का अनोखा प्रदर्शन

Tue, 25 Nov 2014 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
tmc, jdu and samajwadi party leaders protest over black money.

शीतकालीन सत्र का पहला दिन विपक्षी पार्टियों के जोरदार विरोध के साथ शुरू हुआ। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कालेधन के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान देश की जनता से 100 दिन के भीतर काला धन लाने की बात कही थी। उनकी सरकार बने अब 200 दिन होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक कालाधन वापस नहीं आया।
विज्ञापन


जेडीयू के नेताओं और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी टीएमसी के सुर में सुर मिलाते हुए प्रदर्शन किया और कालाधन वापस लाने की मांग की।

वहीं कभी भाजपा की अटूट सहयोगी रही शिवसेना के नेताओं ने भी सरकार का रास्ता मुश्किल करने का मन बनाया है। किस बिल पर शिवसेना क्या रुख अख्तियार करती है, यह उसके साथ महाराष्ट्र बीजेपी के साथ नए राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेधन पर खुलकर बोले मुलायम

tmc, jdu and samajwadi party leaders protest over black money.

टीएमसी सांसदों के साथ प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यादव भी मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कालेधन को एक साजिश करार दिया था।

मुलायम ने कहा कि इन लोगों ने 100 दिन के भीतर कालाधन वापस लाने की बात की थी, लेकिन अब क्या हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार बने अब तो करीब छह महीने हो चुके हैं।

सार्क सम्मेलन में भारत सरकार का पाकिस्तान से बात करने के सवाल पर सपा प्रमुख यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान को एक-दूसरे का दोस्त बनके रहना चाहिए।

सरकार को समर्थन देने के मसले पर शिवसेना ने कुछ अलग ही रुख अख्तियार किया है।

काले धन के मसले पर विपक्ष एकजुट

tmc, jdu and samajwadi party leaders protest over black money.

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि वह सरकार के मुद्दों का पूरी तरह से विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमा में एफडीआई लाने जैसे मसलों पर उनकी पार्टी संशोधन चाहती है।

वहीं जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि वह कालेधन के मुद्दे पर टीएमसी के साथ हैं और सरकार को देश के लोगों से किए गए वादे को पूरा करना चाहिए।

इस मौके पर संसदीय मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वह चाहते हैं कि संसद ठीक से चले और मुद्दों पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर संसद चलाना चाहते हैं। सरकार नरम रुख अपना रही है और सभी मामलों पर चर्चा के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed