फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   TMC bid to bring no-confidence motion fails in Lok Sabha

तृणमूल नहीं पेश कर पाई अविश्वास प्रस्ताव

Thu, 22 Nov 2012 04:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Nov 2012 04:57 PM IST
विज्ञापन
TMC bid to bring no-confidence motion fails in Lok Sabha

तृणमूल कांग्रेस लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव नहीं पेश कर पाई। पर्याप्त सदस्यों के समर्थन के अभाव में तृणमूल का  नोटिस खारिज हो गया। प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम पचास सदस्यों की जरूरत थी लेकिन तृणमूल कांग्रेस को केवल अपने 19 और बीजू जनता दल के तीन सदस्यों का ही समर्थन मिल सका।

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने के लिए सदन के कम से कम पचास सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। इस बीच हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही जब दोपहर साढे़ बारह बजे दाबारा शुरु हुई तो अध्यक्ष मीरा कुमार ने तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर मतदान कराया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन कर रहे सदस्यों को सीट पर खड़े होने को कहा। लेकिन समर्थन में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के अलावा बीजू जनता दल के तीन सदस्य ही खडे़ हुए। मीरा कुमार ने इस पर निर्णय दिया की प्रस्ताव के समर्थन में आवश्यक संख्या बल नहीं है इसलिए इसे पेश करने की अनुमति नही मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा का लोकसभा में हंगामा
रियायती रसोई गैस सिलेंडर का कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों के हंगामे के कारण आज सुबह 11.00 बजे कार्रवाही शुरु होते ही एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।  अध्यक्ष मीरा कुमार ने जैसे ही प्रश्नकाल की घोषणा की सपा सदस्य उनके आसन के सामने आकर शोरशराबा करने लगे। उन्होंने रियायती रसोई गैस सिलिंडर का कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

इस बीच बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का मामला उठाते हुए राज्य की सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। अध्यक्ष ने सदस्यों से कई बार अपनी सीटों पर जाने और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। लेकिन इसका सदस्यों पर असर नहीं होता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


बसपा ने नहीं चलने दी राज्यसभा

शीतसत्र में राज्य सभा की पहला दिन बिना किसी कमाकाज के ही समाप्त हो गया। बसपा ने सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर इतना हंगामा किया कि सभापति हामिद अंसारी को राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इन सांसदों ने आज सुबह 11 बजे ही हंगामा करके राज्य सभा एक घंटे के लिए स्थगित करवा दी। लेकिन जब बारह बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरु हुई तो उन्होंने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed