फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   time bomb found in mahanagari express at chhiwaki station

महानगरी एक्सप्रेस में टाइम बम, नक्सलियों के हाथ होने का शक

Mon, 01 Feb 2016 11:54 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
time bomb found in mahanagari express at chhiwaki station

महानगरी एक्सप्रेस के टायलेट में टाइम बम रखने वाले अपराधियों की तलाश में लगी रेलवे पुलिस की टीम छिवकी के साथ ही मिर्जापुर और चुनार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने वालों की जानकारी जुटा रही है। जांच टीम का मानना है कि ऐसे टाइमर बम बनाने में नक्सली माहिर हैं। ऐसे में ज्यादा संभावना है कि नक्सल प्रभावित चुनार या मिर्जापुर स्टेशन से चढ़कर किसी नक्सली ने ऐसा किया हो।

विज्ञापन


हालांकि, बम प्लांट करने वाले शख्स का पता लगाने में जांच टीम को नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। पता चला है कि जांच टीम ने चुनार स्टेशन पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है। वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस में तीन रोज पहले मानिकपुर स्टेशन पहुंचने पर स्लीपर कोच के टायलेट में टाइम बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची है। यह बम तकनीकी खामी की वजह से नहीं फट सका वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


ट्रेन से हटाए गए बम को इलाहाबाद की बीडीएस टीम ने मानिकपुर के जंगल में विस्फोट कराकर निष्क्रिय किया था। बम में टाइमर के साथ दस जिलेटिन छड़े लगीं थीं, जिससे धमाका होने पर ट्रेन की दो-तीन बोगी को नुकसान पहुंचता। टाइमर और जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल कर ऐसे बम बनाने में नक्सलियों को महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मिला था टाइम बम

time bomb found in mahanagari express at chhiwaki station

महानगरी एक्सप्रेस वाराणसी से चलकर काशी, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, छिवकी स्टेशन होते हुए मानिकपुर स्टेशन पहुंचती है। मानिकपुर जीआरपी में एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है। दिल्ली से एनआईए की टीम ने भी आकर बम के अवशेष कब्जे में लिए।

इधर, जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि महानगरी एक्सप्रेस में बम किसने रखा? वह किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा? इस लिहाज से जांच टीम ने छिवकी, मिर्जापुर, चुनार स्टेशन को अहम माना है। नक्सलियों की करतूत होने की संभावना है, इसलिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के नाते चुनार रेलवे स्टेशन जांच के दायरे में है। छिवकी, चुनार, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों का रिकार्ड हासिल कर उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

जांच टीम को आशंका है कि बम रखने वाले ने ट्रेन में सफर नहीं किया होगा, बल्कि ट्रेन के टायलेट में बम रखकर उसी स्टेशन पर उतर गया होगा। ऐसे में उसने टिकट भी नहीं लिया होगा। यूं उसके बारे में पता लगाना मुश्किल होगा। मानिकपुर जीआरपी थाना प्रभारी जयप्रकाश का भी अनुमान है कि चुनार या मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन में बम प्लांट किया गया होगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की हत्या की कोशिश, राष्ट्र विरोधी गतिविधि समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज केस की विवेचना उपनिरीक्षक कुंवर बहादुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed