{"_id":"3e06dcb6-4d7e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tihar-prisoners-beated-gangrape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में गैंगरेप आरोपी को कैदियों ने जमकर पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तिहाड़ में गैंगरेप आरोपी को कैदियों ने जमकर पीटा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में चलती बस में गैंग रेप के मुख्य आरोपी राम सिंह समेत तीन आरोपियों को रविवार को 14 दिनों की हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। खबर है कि तिहाड़ में बंद कैदियों को जैसे ही राम सिंह के आने का पता लगा, उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के एक ऑफिसर ने बताया कि राम सिंह को दूसरे कैदियों के साथ न रखकर हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि राम सिंह के जेल में आते ही कैदियों के बीच यह खबर आग की तरह फैल गई। कई कैदियों ने उसे गालियां दी और कुछ ने उसे घेरकर पीट डाला। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को गैंगरेप के तीन आरोपियों को साकेत कोर्ट में ने 14 दिनों की हिरासत में जेल भेज दिया। राम सिंह के तिहाड़ में जेल नंबर 3 में रखा गया है। रेप के अन्य आरोपियां अक्षय ठाकुर को जेल नंबर-4 और विनय शर्मा एवं पवन गुप्ता को जेल नंबर-7 में रखा गया । गौरतलब है कि जेल नंबर-7 में 18 से 21 साल तक के विचाराधीन कैदियों को बंद किया जाता है।
विज्ञापन