फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tigri Mela pilgrims will monitor by CCTV cameras.

तिगरी मेला: सीसीटीवी कैमरे से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी

Tue, 17 Nov 2015 04:01 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:01 AM IST
विज्ञापन
Tigri Mela pilgrims will monitor by CCTV cameras.

अमरोहा के जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में तिगरी गंगा मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए। सीसीटीवी कैमरे से श्रद्घालुओं की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


डीएम वेदप्रकाश ने मेले में टेंट, दुकानों को लगाते समय श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को कांकाठेर रोड तथा माहरका पट्टी रोड की मरम्मत व चौड़ीकरण जल्द कराने के निर्देश दिए। मेले में सफाई व्यवस्था के लिए 100 सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गई है। इसे जिला पंचायत अधिकारी देखेंगे।
विज्ञापन


श्रद्घालुओं की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेले के अंतिम छोर तक प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाएगी। स्नान घाटों का निर्माण आधुनिक तकनीक से कराने को कहा। मेले में बनने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

Tigri Mela pilgrims will monitor by CCTV cameras.

मेले में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने को सीएमओ को निर्देश जारी किए। शौचालयों की सफाई व्यवस्था के लिए अलग से ठेका दिया जाएगा। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने के जल निगम के अधिकारियों से पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

छह हजार लीटर केरोसिन की होगी व्यवस्था

मेले में राशन व तेल की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए 6000 हजार लीटर मेला स्थल पर सदर चौराहे पर केरोसिन की व्यवस्था की गई है। अलाव की उचित व्यवस्था की गई है।

24 से 25 नवंबर को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही मेले में दूर संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थाई टावर के निर्माण के भी निर्देश दिए। साथ ही मेले में दूध की सप्लाई बूथ बनाकर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed