फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tight security for pak cricket team says shinde

क्रिकेटर ही नहीं पाक दर्शकों को भी दी जाएगी पूरी सुरक्षा

Fri, 09 Nov 2012 01:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 09 Nov 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
tight security for pak cricket team says shinde

केंद्र सरकार भारत-पाक क्रिकेट सीरीज के दौरान केवल खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि पाक दर्शकों को भी पूरी सुरक्षा देगी। इस सीरीज के विरोध में आवाज उठा रहे शिवसेना के इतिहास को देखते हुए केंद्र ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को खेल की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में दहशत में जी रहे सरपंचों को सुरक्षा देने के लिए राज्य की हर संभव मदद करने का भी ऐलान किया है। दो दिन पहले ही उमर अब्दुल्ला ने सभी सरपंचों को अलग से सुरक्षा दिए जाने में लाचारी जताई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भारत पाक सीरीज और घाटी के सरपंचों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। शिवसेना की धमकी के मद्देनजर सीरीज के दौरान संभावित उपद्रव के सवाल पर शिंदे ने कहा कि सरकार खेल और राजनीति को साथ मिला कर नहीं देखती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले दर्शकों की सुरक्षा को लेकर भी केंद्र गंभीर है। हालांकि मंत्रालय इस बात से संतुष्ट है कि शिव सेना के गढ़ मुंबई में एक भी मैच नहीं है। दूसरे शहरों में इन्हें सुरक्षा देने में एजेंसियों को ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।


शिंदे ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के संबंध में कहा कि राज्य सरकार को जो मदद चाहिए, वह केंद्र से मिलेगी। कई सरपंचों की हत्या और हिंसा के डर से राज्य के 35 हजार पंचों और सरपंचों में से करीब 800 ने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि राज्य सरकार के मुताबिक उन्हें अब तक सिर्फ 50 सरपंचों का इस्तीफा ही मिला है। इस हालात पर शिंदे ने कहा कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed