फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tight security at mahakumbha mela

महाकुंभ मेला में रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

Sun, 16 Dec 2012 10:07 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 16 Dec 2012 10:07 AM IST
विज्ञापन
tight security at mahakumbha mela

महाकुंभ मेले में श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए सेना की मदद लेने और बड़ी संख्या में पैरामिलेट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


पूरे मेला क्षेत्र को कैमरों और वॉच टावर की निगरानी में रहेगा। संगम पर बन रहे ऊंचे टॉवर से लगभग पूरे मेला क्षेत्र पर दूरबीन और खास कैमरे से निगहबानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


पिछले कुंभ और अर्धकुंभ से दोगुनी संख्या में कैमरे लगाए जा रहे हैं।

कुंभ मेले के दौरान आमतौर पर रोज ही लाखों लोग मौजूद रहते हैं। स्नान पर्व पर करोड़ों सैलानी और स्नानार्थी उमड़ पड़ते हैं।

सड़क किनारे तैनात पुलिसकर्मियों के लिए इस भीड़ पर लगातार नजर रखना कतई आसान नहीं होता। वे भीड़ नियंत्रित करने में ही परेशान रहते हैं।

यही वजह है कि महाकुंभ में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वॉच टॉवर और सीसी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है।

पुलिस मीडिया प्रभारी सुनील दत्त दुबे के मुताबिक, मेला और शहर से जुड़े इलाकों में 100 खास सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

ये सभी कैमरे इस ढंग से लग रहे हैं कि सड़क से गुजरते हर शख्स की तस्वीर दिख सकेगी। मेले में 42 टॉवर सिर्फ कैमरे लगाने को बन रहे हैं।

इसके अलावा 59 वॉच टॉवर पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क से गुजरते लोगों की निगरानी करेंगे। संगम पर 32 फुट के टॉवर से पूरे मेला पर नजर रखी जा सकेगी।

इस वॉच टॉवर पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास विशेष दूरबीन होगी जिससे वे मेला क्षेत्र में दूर-दूर तक निगहबानी कर सकेंगे।

पिछले अर्धकुंभ की तुलना में महाकुंभ में वॉच टॉवर और सीसी कैमरों की तादाद दोगुनी से ज्यादा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed