फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tight security at bhojshala, police lightly lathi charges

छावनी बनी भोजशाला, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Fri, 15 Feb 2013 03:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Feb 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
tight security at bhojshala, police lightly lathi charges

वसंत पंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर प्रशासन ने वहां सीआरपीएफ की तीन और रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां तैनात की है।

विज्ञापन


एसटीएफ और समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहर में डेरा डाल रखा है। प्रशासन ने उपद्रव फैलाने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों पर हल्का लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भोजशाला में हजारों की संख्या में श्रद्घालु इकट्ठा हुए। हालांकि सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आरंभ होने के साथ ही शहर में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर भोजशाला में एक साथ नमाज और पूजा का एक फार्मूला बनाया है। फार्मूले के तहत भोजशाला की छत पर नमाज अदा की जाएगी और प्रांगण में पूजा का कार्यक्रम होगा।


प्रशासन का मामना है कि इससे दोनों ही धर्मों के अनुयायी पूजा और नमाज कर पाएंगे। गौरतलब है कि प्रशासन ने गुरुवार को कोर्ट में में हलफनामा दिया था कि भोजशाला में शुक्रवार को 1 से 3 बजे तक नमाज करवाई जाएगी।

इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने दिनभर पूजा की तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed